Search

Home / hindi recipe / Ragi Soup Recipe: सूप की नई रेसिपी की है तलाश तो ऐसे बनाएं ग्लूटेन फ्री और हाई प्रोटीन रागी सूप

Ragi Soup Recipe

Ragi Soup Recipe: सूप की नई रेसिपी की है तलाश तो ऐसे बनाएं ग्लूटेन फ्री और हाई प्रोटीन रागी सूप

Marketing Team | अगस्त 18, 2023

बहुत लोग सूप पीना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अलग-अलग तरह के सूप का टेस्ट लेने के लिए कोई न कोई रेसिपी ट्राई करते रहते हैं। अगर आप भी किसी नए तरह के टेस्टी और हेल्दी सूप का स्वाद लेना चाहते हैं।

 

Ragi Soup Recipes

 

तो आप रागी सूप की ये रेसिपी फॉलो कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये रागी सूप ग्लूटेन फ्री और हाई प्रोटीन है। जो सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। तो आइये जानते हैं रागी सूप की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं रागी सूप की रेसिपी- How to Make Ragi Soup Recipe

सामग्री:

  • तिल का तेल- 2 बड़े चम्मच
  • लहसुन- 1 बड़ा चम्मच, बारीक कटा हुआ
  • अदरक-1 बड़ा चम्मच, बारीक कटी हुई
  • सेलरी- 1 बड़ा चम्मच, बारीक कटी हुई
  • प्याज- 1/4 कप, बारीक कटा हुआ
  • मिक्स सब्जियां- 1 कप, बारीक कटी हुई
  • रागी का आटा- 2 बड़े चम्मच,
  • काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • स्प्रिंग अनियन- 1 बड़ा चम्मच, बारीक कटा हुआ
  • रेड चिली फ्लेक्स- आधा चम्मच
  • आधा नींबू
  • पानी- आवश्यकतानुसार
  • नमक- स्वादानुसार

रागी सूप बनाने की रेसिपी:

  • रागी सूप बनाने के लिए पहले गैस पर पैन रखकर इसमें तिल का तेल डालें और इसको गर्म कर लें।
  • फिर इसमें सभी सब्जियां डालकर कुछ देर फ्राई कर लें।
  • फिर इन सब्जियों को किसी बाउल में निकाल कर अलग रख दें।
  • फिर पैन में एक चम्मच तिल का तेल डालें और इसमें अदरक, लहुसन और सेलेरी डालकर सॉते कर लें।
  • फिर पैन में रागी का आटा डालें और इसको भी एक मिनट से कम समय के लिए सॉते करके इसमें पानी डाल दें।
  • साथ ही काली मिर्च पाउडर भी इसमें एड कर दें।
  • अब इसको लगातार चलाते रहें जिससे इसमें लम्स न पड़ें।
  • फिर इसमें सभी मिक्स सब्जियां डालकर ढक कर तीन-चार मिनट तक पका लें।
  • इस दौरान गैस की फ्लेम को लो रखें।
  • आखिर में इसमें स्प्रिंग अनियन भी एड कर दें।
  • आपका गर्मा-गर्म रागी सूप रेडी है।
  • इसको बाउल में निकाल कर रेड चिली फ्लेक्स और नींबू का रस मिक्स कर के सर्व करें।

 

 

अगर आप प्रोटीन से भरपूर कुछ पीना चाहते है, तो आज ही अपने घर में रागी सूप की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये पीने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी रागी सूप की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए;

Potato Soup: आलू का टेस्‍टी सूप बनाने के लिए शेफ कुणाल कपूर के इन स्टेप्स को करें फॉलो

Ginger Garlic Soup Recipe: अपनी रसोई में रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाएं जिंजर-गार्लिक का सूप

डिनर का बेस्ट कॉम्बिनेशन! अमृता रायचंद की ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स और अदरकी कैरेट सूप रेसिपीज़

Lauki Soup Recipe: कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार है लौकी का सूप, जानें बनाने का तरीका

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *