Search

Home / hindi recipe / Lachha Rabdi Recipe: वीकेंड पर बनाएं स्वीट एंड टेस्टी लच्छा रबड़ी की रेसिपी, जानें बनाने की विधि

Lachha Rabdi Recipe

Lachha Rabdi Recipe: वीकेंड पर बनाएं स्वीट एंड टेस्टी लच्छा रबड़ी की रेसिपी, जानें बनाने की विधि

Marketing Team | अगस्त 18, 2023

अगर आप वींकेड पर परिवार के लिए मीठे में कुछ टेस्टी और अलग बनाने की सोच रहे हैं तो ट्राई करें लच्छा रबड़ी की ये टेस्टी रेसिपी। लच्छा रबड़ी उत्तर भारत की एक लोकप्रिय मिठाई है, जो दूध को पकाकर केसर और गुलाब जल का यूज करके बनाई जाती है।

 

Lachha Rabdi Recipes

ये डेजर्ट रेसिपी खाने में टेस्टी होने के साथ बनने में भी बेहद आसान है। तो आइए बिना देर किए जल्दी से जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है लच्छा रबड़ी की रेसिपी

कैसे बनाएं लच्छा रबड़ी की रेसिपी- How to Make Lachha Rabdi Recipe

सामग्री:

  • फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
  • केसर- 1 चुटकी
  • कॉर्नफ्लोर- 1 बड़ा चम्मच
  • दानेदार चीनी- 3 बड़े चम्मच
  • गुलाब जल- 4 चम्मच

लच्छा रबड़ी बनाने की आसान विधि:

  • लच्छा रबड़ी बनाने के लिए एक चौड़े, भारी तले वाले नॉनस्टिक पैन में दूध डालकर उसे मध्यम-तेज आंच पर उबाल लें।
  • अब दूध पैन के तले से न लगे इसके लिए बार-बार दूध को हिलाते रहें।
  • जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच को मध्यम करके उसमें केसर के धागे डालकर मिला लें।
  • अब दूध को 1-2 मिनट तक (दूध के ऊपर मलाई की एक पतली परत बनने तक) उबलने दें।
  • इसके बाद एक स्पैटुला की मदद से मलाई का परत को पैन के किनारे पर ले जाएं।
  • बीच-बीच में लगातार पैन के किनारों को खुरचें और किनारे पर जमा दूध को वापस पैन में डालते रहें।
  • दूध पैन के तले से न लगे इसके लिए इसे नियमित अंतराल पर खुरचते रहें।
  • जब दूध आधे से ज्यादा पक जाए तो पानी में कॉर्नस्टार्च 3 बड़े चम्मच घोलकर पैन में डालकर लगातार हिलाते हुए रबड़ी के गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • अब चीनी और गुलाब जल डालकर 3 से 4 मिनट तक पकाएं।
  • रबड़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए उसे मिट्टी के बर्तन में डालकर बादाम और पिस्ते की कतरन से सजाएं।
  • इसके बाद रबड़ी को कुछ घंटे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आपका मन मीठा खाने का कर रहा है, तो आज ही अपने किचन में लच्छा रबड़ी की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी लच्छा रबड़ी की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Anjeer Kheer Recipe: ब्लड शुगर को करना है कंट्रोल तो बनाएं अंजीर खीर रेसिपी, जानें विधि

Gajar ki Kheer Recipe: घर में मीठा खाने का मन करे तो ऐसे बनाएं गाजर की खीर, जानें कैसे?

Apple Kheer Recipe: अपने घर में ऐसे बनाएं सेब की खीर, जानें बनाने का आसान तरीका

Moong Dal Kheer Recipe: घर में ऐसे बनाएं मूंग दाल की खीर, जानें बनाने का तरीका

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *