Search

Home / hindi recipe / Sabudana Thalipeeth: व्रत वाली खिचड़ी खाकर हो गए हैं बोर तो बनाएं साबूदाना थालीपीठ

नवरात्रि में कैसे बनाएं साबूदाना थालीपीठ की रेसिपी

Sabudana Thalipeeth: व्रत वाली खिचड़ी खाकर हो गए हैं बोर तो बनाएं साबूदाना थालीपीठ

Marketing Team | मार्च 21, 2023

व्रत के दौरान पारंपरिक साबूदाना खिचड़ी के अलावा साबूदाना थालीपीठ भी एक बेहतर विकल्प होता है। क्योंकि शारदीय नवरात्रि के विशेष दिनों में इस वक्त माता के भक्त नौ दिनों तक व्रत रख रहे हैं। साथ ही व्रत के दौरान कई लोग एक समय भोजन करते हैं, तो वहीं कई लोग तो सिर्फ फलाहार ही करते हैं।

 

Sabudana Thalipeeth Recipe

 

ऐसे में नवरात्रि व्रत के दौरान एक जैसा फलाहार कई बार बोरियत पैदा कर देता है। ऐसे में फलाहार बदल बदलकर स्वाद लिया जा सकता है। आप भी अगर साबूदाना खिचड़ी से बोर हो गए हैं तो साबूदाना थालीपीठ की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। तो आइये जानते है, इस रेसिपी को कैसे बनाते है।

कैसे बनाएं साबूदाना थालीपीठ की रेसिपी (How to Make Sabudana Thalipeeth Recipe)

 

सामग्री:

  • साबूदाना- 1 कप
  • मूंगफली दाने- 1/4 कप
  • आलू उबले- 2
  • सिंघाड़े का आटा- 1/4 कप
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • अदरक कद्दूकस- 1 टी स्पून
  • हरी मिर्च कटी- 2
  • धनिया पत्ती- 2 टेबलस्पून
  • नींबू का रस- 1 टी स्पून
  • तेल- जरुरत के मुताबिक
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार

 

साबूदाना थालीपीठ बनाने की आसान विधि:

  • साबूदाना थालीपीठ बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना साफ कर धोएं और उसे 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
  • इससे साबूदाना नरम होकर अच्छी तरह से फूल जाएंगे।
  • अब एक कड़ाही में मूंगफली दाने डालकर उन्हें ड्राई रोस्ट करें।
  • इसके बाद उन्हें एक बर्तन में निकाल लें।
  • जब मूंगफली दाने ठंडे हो जाएं तो उन्हें मसलकर छिलके अलग कर लें और उन्हें दरदरा कूट लें।
  • अब एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें भिगोए साबूदाना डाल दें।
  • इसके बाद इसमें उबले आलू मैश कर डाल दें।
  • अब दोनों को अच्छी तरह से मिला दें।
  • इसके बाद इस मिश्रण में जीरा, काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
  • फिर मिश्रण में कद्दूकस अदरक, हरी धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण में एक कप सिंघाड़े का आटा डालें और सारी सामग्रियों के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • अब थालीपीठ के लिए आटा तैयार हो चुका है।
  • अब एक बटर पेपर लें और उसमें थोड़ा सा तेल लगाकर ग्रीस कर लें जिससे थालीपीठ चिपके नहीं।
  • इसके बाद आटे की एक बड़ी लोई लेकर उसे पेपर पर रखकर चपटा करें और उसे दबाते हुए थालीपीठ का आकार दें।
  • ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा पतला नहीं करना है, क्योंकि थालीपीठ ज्यादा पतला होने पर सेकने के दौरान परेशानी हो सकती है।
  • अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा को मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • जब तवा गर्म हो जाए तो उसमें थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं।
  • इसके बाद साबूदाना थालीपीठ डालकर मध्यम आंच पर सेकें।
  • अब थालीपीठ को धीरे धीरे पलटते हुए दोनों ओर से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें।
  • इसके बाद प्लेट में उतार लें।
  • अब इसी तरह सारे आटे से थालीपीठ तैयार कर लें।
  • अब स्वादिष्ट साबूदाना थालीपीठ को पुदीना चटनी या दही के साथ सर्व करें।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप साबूदाना खिचड़ी खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपने किचन में इस नवरात्रि में साबूदाना थालीपीठ की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Navratri Vrat Recipes: 15 बेस्ट नवरात्रि व्रत की रेसिपी और फलाहारी रेसिपी

7 नवरात्रि फास्टिंग टिप्स जो आपको रखे हेल्दी: Navratri Fasting Tips In Hindi

Arbi Kofte Recipe: इस नवरात्रि कुट्टू की पकौड़ी की जगह ट्राई करें चटपटे अरबी के कोफ्ते

Vrat Dhokla Recipe: नवरात्रि व्रत में बनाएं हेल्दी फलाहारी ढोकला, वेट लॉस के लिए है बेहतरीन

Dahi Papad Gravy Recipe: नवरात्रि में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं दही-पापड़ की सब्जी

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *