Search

Home / hindi recipe / Soya Dal Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वादिष्ट सोया दाल पराठा, जान लें पूरा तरीका

Soya Dal Paratha Recipe

Soya Dal Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वादिष्ट सोया दाल पराठा, जान लें पूरा तरीका

Marketing Team | जुलाई 31, 2023

नाश्ते में कुछ लोग ओट्स, दलिया, पोहा, सैंडविच आदि खाना पसंद करते हैं, क्योंकि ये हेवी ब्रेकफास्ट नहीं होते। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो नाश्ता हेवी करना पसंद करते हैं, ताकि दिन तक उनका पेट भरा रहे। ऐसे में ये लोग पराठे बेहद चाव से खाना पसंद करते हैं। प्याज पराठा, नमकीन पराठा, आलू, मूली या फिर गोभी पराठा तो आप अक्सर खाते होंगे।

 

Soya Dal Paratha Recipes

 

लेकिन शायद ही कभी आपने सोया दाल पराठा बनाकर खाया हो। सोया और दाल ये दोनों ही प्रोटीन रिच फूड्स हैं। इन्हें डाइट में किसी भी रूप में शामिल करना सेहत के लिए बेहद ही हेल्दी होता है। साथ ही इसे बनाना भी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लेते है सोया दाल पराठा की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं सोया दाल पराठा की रेसिपी- How to Make Soya Dal Paratha Recipe

सामग्री:

  • मूंग दाल- आधा कप
  • सोया चंक्स- आधा कप
  • आटा- एक कप
  • घी- 2 बड़े चम्मच
  • हींग- चुटकीभर
  • लाल मिर्च पाउडर- एक छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- एक छोटा चम्मच
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार

सोया दाल पराठा बनाने की आसान विधि।

  • इस पौष्टिक पराठा को बनाने के लिए सबसे पहले आपको मूंग दाल को 2 घंटे पानी में भिगोकर रख दें।
  • सोया चंक्स को भी पानी में भिगो दें।
  • अब एक बर्तन में आटा लें।
  • इसमें नमक, घी, अजवाइन डालकर मिक्स करें।
  • अब पानी डालकर इसे मुलायम गूंद लें।
  • इसे ढक कर छोड़ दें।
  • अब भिगोए हुए मूंग दाल का सारा पानी अच्छी तरह से निकाल दें।
  • सोया चंक्स से भी पानी छान लें।
  • अब मूंग दाल और सोया चंक्स को ब्लेंडर में डालकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
  • बहुत टाइट हो तो थोड़ा सा आप पानी भी मिला सकते हैं।
  • एक पैन में थोड़ा सा घी, हींग, साबुत जीरा डालकर पकाएं।
  • अब इसमें मूंग दाल, सोया चंक्स का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से चलाएं।
  • एक से दो मिनट बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक डाल दें और भूनें।
  • इसे तब तक चलाते हुए पकाएं, जब तक कि इसमें मौजूद पानी सूख ना जाए।
  • अब गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लाइयां बनाएं।
  • एक लोई लेकर उसमें सोया चंक्स और मूंग दाल से तैयार मिश्रण को भरें।
  • अब इसे गोल बेल लें बिल्कुल वैसे ही जैसे आलू या मूली, गोभी पराठे में स्टफिंग करके आप बेलते हैं।
  • पैन या तवा को गैस पर रखकर अच्छी तरह से गर्म करें।
  • एक पराठे को तवे पर रखें और दोनों तरफ घी लगाकर पलटते हुए सेकें।
  • स्वादिष्ट और प्रोटीन रिच नाश्ता गर्मा गर्म सर्व करने के लिए रेडी है।
  • इसे आप पसंदीदा टोमैटो सॉस, अचार, दही या फिर बटर लगाकर भी खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप प्रोटीन से भरपूर परांठा खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में सोया दाल परांठा की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी सोया दाल परांठा की रेसिपी को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

 

यह जरूर पढ़िए:

Spring Onion Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में फटाफट बनाएं स्प्रिंग अनियन परांठा, जानें तरीका

Lauki Paratha Recipe: इस बरसात में अपनी रसोई में बनाएं लौकी का परांठा, जानें पूरी रेसिपी

“भाई तरस खा ले”, पर ये मत खा; गुलाब जामुन “परांठा” बनाने पर यूजर

शेफ़ रणवीर ब्रार की ढाबा स्टाइल पनीर लबाबदार और लच्छा परांठा रेसिपी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *