Search

Home / hindi recipe / Stuffed Idli Recipe: इसबार घर पर ट्राई करें स्टफ्ड इडली की रेसिपी, नाश्ते का बदल जाएगा स्वाद!

Stuffed Idli Recipe

Stuffed Idli Recipe: इसबार घर पर ट्राई करें स्टफ्ड इडली की रेसिपी, नाश्ते का बदल जाएगा स्वाद!

Marketing Team | अगस्त 1, 2023

रोज एक जैसा नाश्ता किसी में भी बोरियत पैदा कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि कुछ नया ट्राई किया जाए। हालांकि खाने के शौकीन हर रोज कुछ नया ट्राई करते ही हैं। ऐसे में ध्यान रखा जाता है कि घर में बनने वाला नाश्ता टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हो।

 

Stuffed Idli Recipes

 

इसके लिए ज्यादातर घरों में इडली बनाकर खाई जाती है। लेकिन क्या आपने कभी स्टफ्ड इडली ट्राई किया है। यह खाने में टेस्टी और बेहद कम समय में बनकर तैयार हो जाने वाला नाश्ता है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं टेस्टी भरवां इटली की रेसिपी

कैसे बनाएं स्टफ्ड इडली की रेसिपी- How to Make Stuffed Idli recipe

सामग्री:

  • सूजी- 500 ग्राम
  • तेल- 2 बड़ा चम्मच
  • राई- एक छोटी चम्मच
  • करी पत्ता- 10 से 12
  • उडद दाल- 2 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कतरी
  • दही- 300 ग्राम
  • ईनो- 3/4 छोटी चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

भरावन बनाने के लिए:

  • उबले आलू- 2
  • बारीक कटी हरी मिर्च- 2
  • अदरक पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
  • नमक- आधा छोटी चम्मच
  • तेल- 2 छोटी चम्मच
  • बारीक कटा पालक- 1 कप

स्टफ्ड इडली बनाने का आसान तरीका:

  • भरवां इडली बनाने के लिए सबसे पहले गहरे तले के एक बर्तन में छानी हुई सूजी और फेंटी हुई दही को चम्मच की मदद से अच्छे से मिला लें।
  • इसके बाद थोड़ा पानी मिलाएं।
  • अब ध्यान रहे कि आपका घोल गाढ़ा ही रहे।
  • इसके बाद इडली में स्वाद बरकरार रखने के लिए घोल में थोड़ा नमक भी मिलाएं।
  • अब तैयार इस घोल को 20 मिनट तक ढंककर रख दें।
  • ऐसा करने से इडली बनाने के लिए सूजी थोड़ा फूल जाएगी।
  • इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर रखें।
  • अब तेल गर्म होने पर इसमें राई डालकर तड़का लें।
  • अब करी पत्ता, उड़द की दाल डालकर अच्छे से चलाते हुए भूरा होने तक भून लें।
  • इसके ऊपर से हरी मीच और सारे मसाले डालकर भून लें।
  • अब दूसरी तरफ, आलू को छीलकर मसल लें।
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर इसमें राई तड़का लें।
  • फिर इसमें कटी अदरक और हरी मिर्च डालें।
  • अब फिर पालक डालकर चलाते हुए सॉफ्ट होने तक पकाएं, थोड़ा सा नमक डालकर मिला लें।
  • अब कूकर में 3 कप पानी गर्म होने के लिए चढ़ा दें।
  • इडली के लिए बनाए गए मिश्रण में इनो डाल कर थोड़ा चला लें और 5 मिनट के लिए रख दें।
  • इससे इडली फूली फूली और स्पंजी बनेगी।
  • अब इडली बनाने के सांचे में थोड़ा तेल लगा लीजिए।
  • इसमें चमचे से इडली वाला मिश्रण आधा डालें इसके बाद स्टफिंग डालें और फिर थोड़ा सा इडली का घोल डालें।
  • यही प्रक्रिया आगे भी चलेगी।
  • इसके बाद इडली के सांचे को कूकर में रख दें।
  • याद रहे कि कूकर के ढक्कन में सीटी हटा देनी है।
  • अब पूरी आंच पर इडली को करीब 10 से 15 मिनट तक पकाएं।
  • फिर ढक्कन खोल लें।
  • अब चेक करें कि इडली पकी है या नहीं।
  • अब पकने के बाद इसको उतार लें।
  • अब इस टेस्टी भरवां इडली सर्व कर सकते हैं।

 

 

 

 

अगर आप नाश्ते में कुछ अलग तरह की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में स्टफ्ड इडली की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी स्टफ्ड इडली को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Tava Idli Recipe: घर पर इस तरह बनाएं स्पाइसी तवा इडली, मार्केट का मसालेदार फूड भूल जाएंगे

Aloo Idli Recipe: दिन में भूख लगे तो झटपट बनाएं आलू इडली की रेसिपी, बच्चों के खिल उठेंगे चेहरे

Ginger Chutney Recipe: इडली-डोसा के साथ खाएं अदरक की चटनी, जानें बनाने की विधि

Soya Idli Recipe: प्रोटीन से भरपूर ऐसे बनाएं सोया इडली की रेसिपी, जानें बनाने की पूरी विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *