Search

Home / hindi recipe / Special Paratha Recipe: इस तरीके से पराठा बनाएंगे तो पिज्जा, बर्गर भूल जाएंगे बच्चे, हर रोज होगी डिमांड

Special Paratha Recipes

Special Paratha Recipe: इस तरीके से पराठा बनाएंगे तो पिज्जा, बर्गर भूल जाएंगे बच्चे, हर रोज होगी डिमांड

Marketing Team | सितम्बर 1, 2023

सुबह के वक्त बच्चों के लिए टेस्टी और हेल्दी नाश्ता बनाना चाहते हैं तो स्वीट कॉर्न, चीज़ और शिमला मिर्च की स्टफिंग से बना पराठा बेस्ट हो सकता है। अक्सर घरों में सुबह इस बात को लेकर टेंशन बनी रहती है कि नाश्ते में क्या बनाया जाए। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों की च्वाइस को लेकर होती हैं।

 

Special Paratha Recipe

 

उन्हें नाश्ते में या टिफिन में कुछ अच्छा रखे जाने की डिमांड बनी रहती है। ऐसी सूरत में हमारे द्वारा बताया जा रही स्पेशल पराठे की रेसिपी आपके काफी काम आ सकती है। साथ ही रेसिपी को आसानी से तैयार कर सकते हैं। तो आइये जल्दी से जानते है कि कैसे बनाएं स्पेशल पराठा की रेसिपी

कैसे बनाएं स्पेशल पराठा की रेसिपी- How to Make Special Paratha Recipe

सामग्री:

  • आटा- 2 कप
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
  • हल्दी- 1/4 टी स्पून
  • पालक- 1 गुच्छा
  • दूध- 1 कप
  • चिली फ्लेक्स- 1 टी स्पून
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 1 टेबल स्पून

स्टफिंग के लिए

  • स्वीट कॉर्न- 1 कप
  • चीज- 1/4 कप
  • शिमला मिर्च कटी- 1/3 कप
  • लाल शिमला मिर्च- 1/3 कप
  • चिली फ्लेक्स- 1 टी स्पून
  • गरम मसाला- 1 टी स्पून
  • चाट मसाला- 1 टी स्पून
  • तिल- जरूरत के अनुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • अदरक कटा- 1 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा- 1/3 कप
  • घी/मक्खन- जरूरत के मुताबिक

स्पेशल पराठा बनाने की विधि:

  • बच्चों के लिए नाश्ते में टेस्टी और हेल्दी पराठा बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले पालक को साफ पानी से धोएं और उसके मोठे डंठल को तोड़कर बारीक काट लें।
  • अब एक मिक्सिंग बाउल में गेहूं का आटा डालें और उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चिली फ्लेक्स समेत सभी सामग्रियां डालकर मिक्स करें।
  • अब आटे में एक चम्मच तेल भी मिलाएं।
  • इससे पराठा क्रिस्पी बनेगा।
  • इसके बाद आटे में दूध डालकर इसे गूंथ लें।
  • अब पराठे की स्टफिंग के लिए एक अन्य मिक्सिंग बाउल लें और उसमें क्रश किए स्वीट कॉर्न, चीज़, हरी-लाल शिमला मिर्च और अन्य सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इसके बाद आटा से लोई तोड़कर एक पराठा बेलें और उसमें तैयार स्टफिंग को फिल करें।
  • इसके बाद पराठे के ऊपर थोड़े से तिल के दानें डालकर उसे तिकोना बेलें।
  • आखिर में पराठा तवे पर डालकर क्रिस्पी और सुनहरा होने तक सेकें और उस पर घी या मक्खन लगाएं।
  • इस तरह बच्चों के लिए टेस्टी पराठे के नाश्ता तैयार हो जाएगा।

 

 

 

 

अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ अलग तरह का परांठा खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में स्पेशल परांठा की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी स्पेशल परांठा की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Tandoori Pyaz Paratha: ब्रेकफास्ट में तंदूरी स्टाइल में बनाएं प्याज पराठा, जानें बनाने की पूरी विधि

Spring Onion Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में फटाफट बनाएं स्प्रिंग अनियन परांठा, जानें तरीका

“भाई तरस खा ले”, पर ये मत खा; गुलाब जामुन “परांठा” बनाने पर यूजर

शेफ़ रणवीर ब्रार की ढाबा स्टाइल पनीर लबाबदार और लच्छा परांठा रेसिपी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *