Search

Home / hindi recipe / Sweet Corn Paratha Recipe: स्वीट कॉर्न से बना ऐसा पराठा नहीं खाया होगा! स्वाद और पोषण से है भरपूर

Sweet Corn Paratha Recipe

Sweet Corn Paratha Recipe: स्वीट कॉर्न से बना ऐसा पराठा नहीं खाया होगा! स्वाद और पोषण से है भरपूर

Marketing Team | जुलाई 20, 2023

बारिश में आने वाले भुट्टों से कई तरह की फूड डिशेस तैयार की जाती है। पौष्टिकता से भरपूर कॉर्न से टेस्टी पराठा भी तैयार किया जाता है। कॉर्न पराठा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिहाज से भी लाभदायक होता है। फाइबर से भरपूर कॉर्न पाचन सिस्टम को दुरुस्त रखने में मदद करता है। कॉर्न पराठा ब्रेकफास्ट में बनाकर खाया जा सकता है।

 

Sweet Corn Paratha Recipes

 

आप अगर भुट्टे से तैयार होने वाली डिशेस को पसंद करते हैं तो कॉर्न पराठा भी एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। आज कल बाजार में सालभर स्वीट कॉर्न उपलब्ध रहने लगा है, हालांकि बारिश के दिनों में कॉर्न खाना अलग ही एहसास देता है। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं स्वीट कॉर्न परांठा की रेसिपी

कैसे बनाएं स्वीट कॉर्न पराठा की रेसिपी- How to Make Sweet Corn Paratha Recipe

सामग्री:

  • गेहूं आटा- 1 कप
  • स्वीट कार्न (भुट्टा)- 1
  • हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
  • अजवाइन – 1/4 टी स्पन
  • नमक – स्वादानुसार

स्वीट कॉर्न पराठा बनाने की आसान विधि:

  • स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर कॉर्न पराठा बनाने के लिए सबसे पहले भुट्टा लें और उसे कद्दूकस करते हुए सारा पल्प निकाल लें।
  • अब एक बड़े बाउल में आटा डालें और उसमें स्वीट कॉर्न का पल्प डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • इसके बाद हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक-बारीक काटें और उसे भी बाउल में डालकर मिला लें।
  • फिर अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथें।
  • ध्यान रखें कि आटा थोड़ा सख्त ही रहें।
  • अब आटा गूंथने के बाद उसे 15 से 20 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें।
  • इससे आटा फूलकर सैट हो सकेगा।
  • जब आटा तैयार हो जाए तो उसे हल्का सा तेल लगाकर दोबारा गूंथें और उसकी लोइयां बना लें।
  • अब एक लोई लें और उसका पराठा बेल लें।
  • इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • तवा गर्म होने के बाद उस पर थोड़ा सा तेल डालकर फैलाएं।
  • अब बेला पराठा तवे पर डालें और एक मिनट तक सिकने दें।
  • इसके बाद पराठे के किनारों पर थोड़ा सा तेल डालकर पराठा पलटें।
  • इसके बाद पराठे के ऊपरी हिस्से पर तेल लगाएं और पराठे को तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होकर क्रिस्पी न हो जाए।
  • इसके बाद पराठा एक प्लेट में उतार लें।
  • इसी तरह सारी लोइयों से पराठे तैयार कर लें।
  • अब ब्रेकफास्ट के लिए टेस्टी और हेल्दी कॉर्न पराठा तैयार है।
  • इसे सब्जी या चटनी के साथ परोस सकते हैं।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप परांठा खाने के शौक़ीन है, तो आज ही अपने घर में स्वीट कॉर्न परांठा की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के जरूर साझा करें। ताकि वो भी स्वीट कॉर्न परांठा को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Spring Onion Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में फटाफट बनाएं स्प्रिंग अनियन परांठा, जानें तरीका

Dal Paratha Recipe: बची हुई दाल से इस तरह बनाएं टेस्टी पराठा, नाश्ते की हर जगह होगी तारीफ

“भाई तरस खा ले”, पर ये मत खा; गुलाब जामुन “परांठा” बनाने पर यूजर

शेफ़ रणवीर ब्रार की ढाबा स्टाइल पनीर लबाबदार और लच्छा परांठा रेसिपी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *