Search

Home / hindi recipe / Dry Fruit Laddoos Recipe: चीनी के बिना भी मुंह में मिठास घोल देंगे ये ड्राई फ्रूट के लड्डू, जानें विधि

Sugar Free Dry Fruit Laddoos Recipes

Dry Fruit Laddoos Recipe: चीनी के बिना भी मुंह में मिठास घोल देंगे ये ड्राई फ्रूट के लड्डू, जानें विधि

Marketing Team | जुलाई 21, 2023

बहुत लोग मिठाई खाने के काफी शौक़ीन होते हैं। लेकिन कई बार हेल्थ कॉन्शस लोगों को मीठा खाने की अपनी इच्छा को दबाना पड़ जाता है। इसीलिए आज हम आपको एक ऐसी हेल्दी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जो शुगर फ्री होने के बावजूद आपके मुंह में मिठास घोल देगी। तो आइये जानते हैं शुगर फ्री ड्राई फ्रूट लड्डू की रेसिपी के बारे में।

 

Sugar Free Dry Fruit Laddoos Recipe

कैसे बनाएं शुगर फ्री ड्राई फ्रूट लड्डू की रेसिपी- How to Make Sugar Free Dry Fruit Laddoos Recipe

सामग्री:

  • बिना बीज का खजूर- आधा कप बारीक कटा हुआ
  • चौथाई कप बारीक कटा हुआ अंजीर
  • दो चम्मच तरबूज के बीज
  • चौथाई कप अखरोट क्रश किया हुआ
  • चौथाई कप बादाम कटा हुआ
  • दो चम्मच सूरजमुखी के बीज
  • दो चम्मच नारियल का बुरादा
  • दो चम्मच कद्दू के बीज
  • दो चम्मच किशमिश
  • चौथाई कप काजू कटा हुआ ले लें

शुगर फ्री ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने का आसान तरीका:

  • शुगर फ्री ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले बिना बीज के कटे हुए खजूर को लें और इसमें अंजीर, तरबूज के बीज, क्रश किया हुआ अखरोट, बादाम सूरजमुखी के बीज, नारियल का बुरादा, कद्दू के बीज, किशमिश और कटे हुए काजू को एड कर दें।
  • अब इन सभी चीजों को अच्छी तरीके से आपस में मिक्स कर लें।
  • अब इस मिक्सचर का डो टाइप बना कर इसकी एक सामान लोई तोड़ लें।
  • फिर लोई को हाथों पर लेकर इनके लड्डू बना लें।
  • अब आपके स्वादिष्ट और हेल्दी शुगर फ्री ड्राई फ्रूट लड्डू तैयार हैं।
  • इनको आप बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं और जब चाहें तब इनका आनंद उठा सकते हैं।

 

 

 

 

अगर आप शुगर फ्री ड्राई फ्रूट्स का लड्डू खाना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में इस रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी बिना चीनी के ड्राई फ्रूट्स के लड्डू का मज़ा उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Biscuit Ladoo Recipe: बरसात में चटपटा खाकर हो गए है बोर तो घर में बनाए बिस्कुट का लड्डू

Ranveer Brar Boondi Laddu: रणवीर ब्रार की इस विधि से बनाएं बूंदी के लड्डू! बनेंगे हलवाइयों से भी बेहतरीन

Sawan Special Recipe: सावन में भगवान शिव को लगाएं आलू के हलवे का भोग, जानें रेसिपी

Sabudana Vada Recipe: सावन के उपवास में कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो ट्राई कीजिए फलाहारी रेसिपी साबूदाना वड़ा

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *