Search

Home / hindi recipe / Tawa Paneer Recipe: खाने में घर पर बनाएं तवा पनीर मसाला, होटल का भूल जाएंगे स्वाद!

Tawa Paneer Recipe

Tawa Paneer Recipe: खाने में घर पर बनाएं तवा पनीर मसाला, होटल का भूल जाएंगे स्वाद!

Marketing Team | अगस्त 29, 2023

आजकल पनीर हर उम्र के लोगों की पहली पसंद है। पनीर के बिना किसी भी पार्टी या कार्यक्रम का स्वाद फीका है। यह अपने स्वाद से हर किसी के दिलों पर राज कर रहा है। यह खाने में जितना टेस्टी, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद होता है। प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर पनीर नॉनवेज नहीं खाने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन है।

 

Tawa Paneer Recipes

 

पनीर को लोग कई तरह से बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने तवा पनीर मसाला ट्राई किया है। इसको बनाने के लिए दही में मैरीनेट पनीर को मसालों में मिक्स के साथ तवे पर सेंका जाता है। इसको खाने के बाद आप होटल का स्वाद भूल जाएंगे। तो आइए जानते हैं तवा पनीर की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं तवा पनीर मसाला की रेसिपी- How to Make Tawa Paneer Recipe

सामग्री:

  • पनीर- 300 ग्राम
  • बारीक कटी शिमला मिर्च- 3
  • प्याज- 2 से 3 बारीक कटा हुआ
  • पिसा टमाटर- 4
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 टेबल स्पून
  • गाढ़ी दही- 1 कटोरी
  • अजवायन- ½ टी स्पून
  • मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • हल्दी पाउडर- 1 टी स्पून
  • चाट मसाला- 1 टी स्पून
  • गरम मसाला- ½ टी स्पून
  • धनिया पाउडर- 1 टेबल स्पून
  • जीरा पाउडर- 2 टी स्पून
  • पावभाजी मसाला- 2 टी स्पून
  • रिफाइंड ऑयल- 4 टेबल स्पून
  • धनिया पत्ती- ½ कप
  • नमक- स्वादानुसार

तवा पनीर मसाला बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले तवा पनीर मसाला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दही लें, जिसमें हल्दी, मिर्च, गरम मसाला, धनिया, जीरा पाउडर, चाट मसाला, अजवायन, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • अब पनीर को छोटे टुकड़ों में काटकर दही वाले मिश्रण में मिलाकर ढक दें।
  • करीब 30 मिनट तक मैरिनेट होने के बाद तवा चढ़ाएं और उस पर 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
  • अब इसपर मैरिनेट किए पनीर के टुकड़ों को दही वाले मिश्रण में अच्छी तरह लपेट कर तवे पर रखें।
  • इस दौरान गैस की फ्लेम धीमी रखें और पनीर को चारो तरफ से अच्छी तरह सेंक लें।
  • अब पनीर के सभी टुकड़े सिंकने के बाद गैस बंद कर दें।
  • इसके बाद एक पैन चढ़ाएं और उसमें बाकी बचा तेल डालें।
  • अब इसमें प्याज डालकर 5 से 7 मिनट तक तेज़ आंच पर पकाएं।
  • ध्यान रहे कि बीच-बीच में प्याज़ को चलाते रहना है, ताकि यह जले नहीं।
  • इसके बाद इसमें शिमला मिर्च को एड करके 5 मिनट तक भूनें।
  • शिमला पक जाए तब इसमें पिसा हुआ टमाटर, हल्दी, नमक और पावभाजी मसाला डालकर धीमी आंच पर भूने।
  • जब मसाले से तेल छूटने लगे तो गैस की फ्लैम कम कर दें।
  • अब सेंका हुआ पनीर इस मसाले में डालें और हरे धनिया से गार्निश कर दें।
  • इस तरह से तैयार तवा पनीर को आप रोटी, नान या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप होटल जैसा कुछ स्पेशल रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में तवा पनीर की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस तवा पनीर की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

Kesari Paneer Tikka Recipe: शाम को नाश्ते में बनाएं केसरी पनीर टिक्का, स्वाद में है लाजबाव

Gobhi Paneer Paratha Recipe: सर्दियों में बनाएं गोभी पनीर का परांठा, स्वाद में है लाज़बाव

Stuffed Paneer Mushroom Recipe: घर में ऐसे बनाएं स्टफ्ड पनीर मशरूम की रेसिपी, जानें विधि

Paneer Fingers Recipe: घर आए मेहमान के लिए बनाएं पनीर फिंगर्स की ये रेसिपी, जानें विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *