अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि आम खाने के बाद क्या क्या नहीं खाना चाहिए, क्या आम खाने के बाद दूध पीना चाहिए की नहीं, दही खाने के बाद आम खाने से क्या होता है या आम ज्यादा खाने पर क्या करें। आप कितना ही सही आहार क्यों ना लें, अगर उसका फूड कॉम्बिनेशन गलत है, तो वह आपको नुकसान दे सकता है। साथ ही आम को फलों का राजा ऐसे ही नहीं कहा जाता है, ये पोषण और स्वाद से भी भरपूर होता है।
खासकर गर्मियों में आम का इंतजार सभी को होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आम खाने के बाद कुछ चीजों को कभी नहीं खाना चाहिए, नहीं तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आम में प्रोटीन, पोटेशियम, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी-6 भरपूर मात्रा में पाए जाते है। तो आइए अब जानते है कि आम खाने के बाद आपको किन फूड्स को खाने से परहेज करना चाहिए।
Table of Contents
अगर आप आम खाकर तुरंत कोल्ड ड्रिंक पीते हैं तो आज से ही सावधान हो जाए। आम और कोल्ड ड्रिंक मिलकर पेट में हानिकारक रिएक्शन करते है। आम और कोल्ड ड्रिंक दोनों में ही शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो कि शरीर में ब्लड शुगर को अचानक खतरनाक स्तर तक बढ़ा देता है।
आम ही नहीं किसी भी फल को खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें। इस तरह फल पचने में अधिक समय लगता है, इससे अपच की परेशानी भी हो सकती है। साथ ही आम खाकर पानी पीने से पेट में गैस, दर्द या सीने में जलन की समस्या हो सकती है।
आम खाने के बाद करेला बिल्कुल नहीं खाएं। क्योंकि, ऐसा करने से जी मिचलाने, उल्टी होने, सांस लेने में आपको दिक्कत हो सकती है।
आम खाने के बिल्कुल बाद दही नहीं खानी चाहिए। क्योंकि, दही और आम एक साथ मिलकर पेट में ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड बनाते हैं, जिससे आपको पेट की समस्याएं और भी बढ़ सकती है।
कुछ लोग रात में भोजन करते समय आम खाना काफी पसंद करते है। ऐसा करने से आपको सीने में जलन और पेट में गड़बड़ी हो सकती है। इसके अलावा मसालेदार खाना खाने से त्वचा पर खुजली भी हो सकते है।
प्रिय पाठकों अगर आप भी इन गर्मियों में आम खाना पसंद करते है, तो आज से ही सावधान हो जाएं। साथ ही आप आम खाने के नुकसान आपको कई तरह से हो सकते है जो हमने इस आर्टिकल में अच्छे से जानकारी दे दी है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इसे जरूर साझा करें, ताकि उन्हें भी आम खाने के नुकसान के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएं। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में दे सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Mango Raita in Summer: गर्मी में अपने घर पर बनाए ये आम का रायता, सभी को आएगा पसंद
Raw Mango Benefits: वरदान से कम नहीं हैं कच्चे आम के 10 फायदे, जानें कैसे?
Mango Raita in Summer: गर्मी में अपने घर पर बनाए ये आम का रायता, सभी को आएगा पसंद
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)