अभी की भागदौड़ भरी जिंदगी में घुटनों का दर्द (Knee Pain) किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन आमतौर पर 40 साल से ज्यादा उम्र होने पर ऐसी परेशानियां पेश आती हैं, कई बार तो चोट लगने से भी घुटनों में तेज दर्द होने लगता है। अगर आपके खाने में पोषक तत्वों की कमी होने लगे तो ये समस्या आपको भी हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि अपने रोजाना के खान-पान में कुछ हेल्दी फूड्स को जरूर शामिल करें।
Table of Contents
अगर आपकी बॉडी में प्रोटीन या कैल्शियम की कमी होने लगे तो घुटनों का दर्द होने की संभावनाएं काफी हद तक बढ़ जाती है। कई बार तो दर्द की वजह से सूजन भी होने लगती है, ऐसे में आपको किस तरीके के फूड्स का सेवन करना चाहिए, इसके बारे में आज हम 5 जानकारियां देने जा रहे है।
हल्दी (Turmeric) और अदरक (Ginger) में काफी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, इसलिए इन सभी मसालों का इस्तेमाल औषधि के रूप में सदियों से किया जा रहा है। इसलिए घुटने में दर्द हो तो अपनी डाइट में इन दोनों चीजों को अवश्य शामिल करें। साथ ही यदि आप हल्दी और अदरक का काढ़ा भी पिएंगे तो इसका बेहतरीन असर होगा।
ब्रोकोली और पत्ता गोभी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से शरीर में सूजन पैदा करने वाले एंजाइम्स कम होने लगते हैं। इसलिए इन चीजों को अपने खान-पान में जरूर शामिल करें ताकि हड्डियों की मजबूती बनी रहे।
दूध सहित सभी तरह के मिल्क प्रोडक्ट्स में कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए काफी फायदेमंद है। इस बात का ध्यान रखें कि दूध में ज्यादा फैट ना हो, नहीं तो आपका वजन बढ़ सकता है।
कई फल ऐसे है जिसे खाने से घुटनों का दर्द ठीक होने लगता है। इनमें स्ट्रॉबेरी, चेरी और संतरा शामिल हैं, जिनमें लाइकोपीन और विटामिन सी जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो हड्डियों की सूजन को भी कम कर देते है।
हेल्थ विशेषज्ञ अक्सर नट्स (Nuts) खाने की सलाह देते हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन और कई सारे विटामिन्स पाए जाते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है, यही वजह है कि नट्स खाने से घुटने का दर्द दूर हो जाता है।
घुटनों के दर्द कई कारण से हो सकते है, लेकिन ये दर्द विशेष रूप से फूड्स में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी के कारण होती है। साथ ही हमने घुटनों के दर्द से निज़ात पाने के लिए कई सारे फूड्स के बारे में जानकारियां दे दी है, जो आपके लिए बेहद ही फायदेमंद है। साथ ही ये आर्टिकल अगर पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी इस समस्या से छुटकारा मिल सके एवं अपनी बात हमारे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह भी पढ़िए:
पीठ और जोड़ों के दर्द से चाहते हैं राहत तो कीजिए ये “आसन”!
पीठ दर्द से बचने के लिए किस पोजीशन (अवस्था) में सोएं
पीठ के निचले हिस्से में दर्द के लिए कुछ असरदार योगासन
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)