Search

Home / health / Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ने से है परेशान तो इस पेड़ के छालों का पिएं काढ़ा

uric acid badhne par iska chhal piyen

Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ने से है परेशान तो इस पेड़ के छालों का पिएं काढ़ा

Marketing Team | मई 12, 2023

यूरिक एसिड बढ़ने से आजकल कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस यूरिक एसिड से सिर्फ बड़े बुजुर्ग ही नहीं युवा भी इसका शिकार हो रहे है। बॉडी में यूरिक एसिड की मात्रा सामान्य से अधिक हो जाए तो गठिया रोग हो सकता है। इसलिए आयुर्वेद में इस समस्या को वातरक्त कहते है। इस रोग में बॉडी के छोटे जोड़ों में सूजन होने के साथ साथ दर्द होने लगती है। यदि रोगी छोटी-छोटी चीजों को नज़र अंदाज करने लग जाए तो आगे चलकर जोड़ों में सूजन और लाल रंग का घाव उत्पन्न हो जाता है। यह मुख्य रूप से हाथों और पैरों की उंगलियों में होता है।

 

drink its bark in uric acid

पीपल की छाल का ऐसे करें इस्तेमाल:

आयुर्वेद के अनुसार हरड़ के चूर्ण, पीपल की छाल और अरंडी के तेल के इस्तेमाल से यूरिक एसिड को नियंत्रण में किया जा सकता है। हालांकि पीपल की छाल का काढ़ा बनाकर पीना इस रोग में अमृत के बराबर है। आप पीपल की छाल 10 ग्राम लेकर 250 मिली लीटर पानी में धीरे आंच पर पकाए जब तक कि यह आधा ना रह जाए। फिर इस काढ़े को छानकर दो हिस्सों में बांटकर सुबह और शाम में पिएं।

साथ ही रात को सोते समय आधा चम्मच हरड़ के चूर्ण को खाकर एक कप दूध में 2 चम्मच अरंडी का तेल पीने से भी गठिया में बहुत आराम होता है। आमतौर पर गठिया के इलाज में चिकित्सा के साथ-साथ परहेज भी बहुत ज़रूरी है। रोगी को ठंड और ठंडी चीजों से पूरी तरह दूरी बना लेना चाहिए। साथ ही नहाने के दौरान गरम पानी का इस्तेमाल करें और सूजन वाले स्थान पर बालू की थैली या गरम पानी के पैड से रोजाना सेंकाई करें।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों अक्सर लोग यूरिक एसिड और गठिया के बढ़ने पर इधर उधर डॉक्टरों के चक्कर लगाते है। यदि आप इस आयुर्वेद के अनुसार चलते है, तो निश्चित ही आप यूरिक एसिड को कम कर सकते है। साथ ही पीपल के छाल से यूरिक एसिड को आसानी से कम कर सकते है। अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी इस समस्या से समाधान मिल जाएं। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

          यह जरूर पढ़ें:

यूरिक एसिड के बढ़ने के कारण और लक्षण

यदि आपको आर्थराइटिस हैं तो इन 10 खाद्य पदार्थों से बचें

रुजुता दिवेकर से जानिए यूरिक एसिड से जुड़ी समस्याओं के कारण और बचाव के उपाय

इन खाद्य पदार्थों को अपनाएं और गठिया (आर्थ्रईटिस) के दर्द को दूर करें

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *