सुबह का नाश्ता हमारे दिन का सबसे जरूरी मील होता होता है। परंतु कई बार समय कम रहने के कारण कुछ लोग नाश्ता करना छोड़ देते हैं। लेकिन कुछ लोग तो वजन ना बढ़े इस वजह से नाश्ता करना छोड़ देते है। मगर आपको बता दें कि सुबह में हेल्दी नाश्ता (Healthy Breakfast) करना बहुत जरूरी है। नहीं तो आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
इससे भी जरूरी बात ये है कि आप नाश्ते में क्या खाते है। क्योंकि एक हेल्दी नाश्ता करने से कई तरह की समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। इसलिए अपने नाश्ते में हमेशा हेल्दी चीजों को जरूर शामिल करें। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे नाश्ते के विकल्प के बारे में बताते है, जिन्हें आप ब्रेकफास्ट में शामिल करके वजन को कम और कई तरह की बीमारियों को कंट्रोल कर सकते है।
Table of Contents

ब्रेकफास्ट में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां और ताजे फल को शामिल करें। साथ ही आप फलों को जूस के रूप में भी पी सकते है। तो वहीं सब्जियों को आप उबाल या स्टीम करके खा सकते है। इससे वजन को कंट्रोल करने और बॉडी को दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद मिल सकती है।
साउथ इंडियन खाने के शौकीन है तो आप मिक्स वेज उपमा को खा सकते है लेकिन, अगर आप ये उपमा नहीं खाना पसंद करते है तो आप पोहा को अपने नाश्ते में शामिल कर सकते है। ये दोनों ही चीजें लाइट और हेल्दी है। जिनकी मदद से अपने वजन को आसानी से कंट्रोल कर सकते है।
अगर आप मांसाहारी हैं तो अपने नाश्ते में अंडे को जरूर शामिल करें। क्योंकि अंडे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। साथ ही अगर आप शाकाहारी है तो ब्रेकफास्ट में डेयरी प्रोडक्ट जैसे- दही, दूध आदि का रोजाना सेवन कर सकते है। क्योंकि इन दोनों चीज में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है।
प्रिय पाठकों आप में से कुछ लोग ऐसे है जो ब्रेकफास्ट करते ही नहीं है, उन्हें लगता है नाश्ता नहीं करने से वजन कम हो जायेगा। लेकिन ऐसा नहीं होता है। यदि आप हेल्दी नाश्ता नहीं करते है तो आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती है। इसलिए आप रोजाना हेल्दी नाश्ता करके ही कहीं बाहर निकलें। साथ ही ये आर्टिकल आपको यदि पसंद आया है तो अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में दे सकते है।
यह जरूर पढ़िए:
Pudina For Weight Loss: वजन को तेजी से करना है कम तो ऐसे करें पुदीने का सेवन
अब वजन कम करने के लिए गोलगप्पे छोड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत…जाने इसके फायदे
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
डिनर का बेस्ट कॉम्बिनेशन! अमृता रायचंद की ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स और अदरकी कैरेट सूप रेसिपीज़
Soya Chap Curry Recipe: डिनर में खाना है कुछ अलग तो बनाएं सोया चाप करी रेसिपी, जानें विधि
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)