Search

Home / News Stories / शख्स ने सोनू सूद के नाम पर दिल्ली में खोली स्ट्रीट फूड की दुकान, तो एक्टर ने कर दी ये डिमांड

sonu-sood-viral-food-stor-delhi

शख्स ने सोनू सूद के नाम पर दिल्ली में खोली स्ट्रीट फूड की दुकान, तो एक्टर ने कर दी ये डिमांड

Marketing Team | जून 28, 2022

फिल्म अभिनेता सोनू सूद (Actor Sonu Sood) जिस तरीके से काम करते है अभी वो किसी परिचय के मोहताज़ नहीं है, चाहे वो कोरोना में लॉकडाउन के समय जरूरतमंद लोगों की मदद करने का हो या अभी का। दबंग स्टार ने आम जनों की मदद करके उनका दिल जितना जारी रखा है। साथ ही एक्टर सोनू सूद ने एक और मानवीय कार्य करके लोगों को खुश कर दिया है। अब सोनू सूद ने आर्थिक रूप से पूर्वी दिल्ली के एक शख्स की मदद की ताकि वह एक फूड स्टॉल खोल सके।

 

sonu-sood-viral-food-story

 

साथ ही आराधना राठौड़ द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई एक वीडियो में अभिनेता सोनू सूद के नाम पर एक शख्स के खाने का स्टॉल दिखाया गया है। छोटा लेकिन साफ-सुथरा रखा हुआ स्टॉल सूद के परोपकारी कार्यों में से एक है, जिसने एक शख्स को अपने पैरों पर वापस खड़ा करने में मदद की।

वहीं वीडियो के कैप्शन में लिखा है- आपकी मदद की सच्चाई हमारे पूर्वी दिल्ली के रिहायशी इलाक़े में मेरे अपार्टमेंट के पास ही साक्षात नज़र आ रही है कई महीनों से।❤️🙏🏻ख़ुशी होती है देखकर इस शख़्स का ये छोटा सा कारोबार अच्छा चल रहा है। आपके बढ़ाए हाथ ने इन्हें आज रोज़गार से सशक्त कर दिया है। 🙏🏻👍👏

 

यहां देखें विडियो:

 

बाद में अभिनेता सोनू सूद ने भी पोस्ट का विनम्रतापूर्वक जवाब भी दिया। सूद ने लिखा, “भाई से कहो कभी हमें भी नान खिलाए.”

 

इस शख्स के स्टाल के वीडियो को अब तक 87 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कई तरह की प्रतिक्रियाएं मिली हैं। साथ ही लोगों ने जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनने के लिए सोनू सूद की तहे दिल से तारीफ भी की है।

 

 

प्रिय पाठकों यदि बेटर-बटर का ये लेख आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। साथ ही आपको इस प्लेटफॉर्म पर रेसिपीज़ से जुड़ी सभी तरह के व्यंजन देखने को मिल जाएंगे। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढिए: 

67 की उम्र में एक्टर अनुपम खेर का सपना हुआ पूरा, जाने कैसे ?

अभिनेता जो कुकिंग के शौक़ीन है

बॉलीवुड अभिनेता जिनका अपना रेस्टोरेंट है

पहले दिखती थी मोटी, अब 35 किलो वजन घटाकर ये 4 एक्ट्रेसेस हुई स्लिम-ट्रिम

हिमाचल की जमा देने वाली ठंड में भी खुद को फ्रोजन डेजर्ट का स्वाद लेने से नहीं रोक पाई अभिनेत्री

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *