Search

Home / Uncategorized / सोनम की शादी की कुछ ख़ास तस्वीरें

सोनम की शादी की कुछ ख़ास तस्वीरें

Riya Aggarwal | May 9, 2018

8 मई को सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंध गए। अब सोनम, सोनम कपूर से सोनम कपूर-आहूजा बन चुकी है।

रविवार 6 मई को, सोनम के हाथों पर सुन्दर मेहँदी लगायी गए थी । 7 मई को मेहँदी का एक और समारोह रखा गया था। इस समारोह में, मेहमानो को सफ़ेद रंग के कपड़े पहनने थे। मेहँदी के समारोह की सजावट भी सफ़ेद रंग से की गयी थी।  

अपने इस फंक्शन के लिए, सोनम ने एक सुन्दर सफ़ेद और सोने रंग का लेहेंगा पहना था । लहंगे पर ज़रदोज़ी और चिकनकारी का काम था । यह लेहेंगा प्रसिद्ध डिज़ाइनर जोड़ी अबु जानी-संदीप खोसला ने खास सोनम के लिए बनाया था ।

इस समारोह में सोनम के कालीरों की रसम भी हुई।

दोस्त और परिवार, दोनों ने मिलकर इस फंक्शन में  खूब नाच-गाना और मस्ती की।सुखबीर सिंह और बादशाह जैसे कलाकार इस समारोह का हिस्सा भी बने।

8 मई, सुबह 11 बजे सोनम की शादी का महूरत था।सिख रसम-रिवाज़ के साथ, आनंद और सोनम की ‘आनंद कर्ज’ शादी हुई थी एक गुरूद्वारे में।

सोनम की शादी का जोड़ा अनुराधा वकील ने बनाया था।अपने शादी के लेहेंगा के साथ, सोनम ने एक महारानी हार भी पहना था। आनंद की शेरवानी, मशहूर डिज़ाइनर राघवेंद्र राठौर ने बनायीं थी।

अपनी शादी सम्पन होने के बाद, सोनम और आनंद बहुत खुश थे।

शादी  के समारोह में बॉलीवुड  के कई सितारे भी नज़र आये। बच्चन परिवार, करीना कपूर खान और सैफ अली खान, आमिर खान, रणवीर सिंह और रानी मुख़र्जी सब सोनम की शादी के लिए मौजूद थे।

शादी सम्पन होने के बाद, सोनम ने कपड़े बदले थे और एक सुन्दर अनामिका खन्ना का लेहेंगा पहना था। सिंदूर और चूड़ा पहन कर सोनम बेहद सुन्दर लग रही थी।सोनम और आनंद ने एक लाजवाब केक भी काटा था।

8 मई की रात, सोनम और आनंद की रेसप्शन और संगीत था। उनकी रिसेप्शन मुंबई के लीला होटल मैं हुई थी। सोनम ने अपने रेसप्शन के लिए, अनामिका खन्ना का लेहेंगा पहना था |

यह शाम बॉलीवुड के सितारों से डगमगा रही थी।

सलमान खान और शाह रुख खान भी रेसप्शन के लिए आये थे। रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने समारोह में बहुत मस्ती की और नाच-गाने के साथ साथ, इन्होंने ढोलक भी बजाया था। करण जोहर ने ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘साजनजी घर आये’ पर डांस भी किया था ।

लेकिन सोनम के पापा, अनिल कपूर की परफॉरमेंस ने इस शाम में चार चाँद लगाए। अनिल ने अपने लोकप्रिय गाना ‘माय नाम इस लखन’ पर डांस किया था। शाह रुख और सलमान ने अनिल के साथ ‘गल्लां गुड़ियाँ’ पे डांस करा था ।

पर्फॉर्मन्सेस के बाद, अपने नयी शादी-शुदा ज़िन्दगी की शुरुआत करने के जशन में, सोनम और आनंद ने मिलकर एक आलिशान केक भी काटा था।

हमारी तरफ से सोनम और आनंद को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं। शादी मुबारक मिस्टर और मिसेस अहूजा!

लेकिन सोनम के पापा, अनिल कपूर की परफॉरमेंस ने इस शाम में चार चाँद लगाए। अनिल ने अपने लोकप्रिय गाना ‘माय नाम इस लखन’ पर डांस किया था। शाह रुख और सलमान ने अनिल के साथ ‘गल्लां गुड़ियाँ’ पे डांस करा था ।

चित्र श्रोत:: Instagram accounts of Filmfare, The Wedding Brigade, RaniPinkLove and Pooja Dhingra, India TV, Mid-Day.  

वीडियो श्रोत: Entertainment 3, AAE media

 

Riya Aggarwal

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *