Home / News Stories / Lemon Price: नींबू की बढ़ती कीमत से पब्लिक का पारा हाई, 10 रुपये में बिक रहा एक
पूरे देश में बढ़ती महंगाई के कारण अब नींबू भी इससे अछूता नहीं रहा। दिल्ली-एनसीआर में एक नींबू की कीमत 10 रूपए हो गई है। वही गुजरात के राजकोट में नींबू के दाम (Lemon Price) 200 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। कुछ ही दिन पहले गुजरात में नींबू 50 से 60 रुपये किलो बिक रहे थे। जबकि दिल्ली-एनसीआर में कुछ हफ्ते पहले तक 10 रुपये में 4 नींबू बिक रहे थे।
गुजरात के राजकोट में एक ग्राहक ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि नींबू की कीमत 200 रुपये प्रति किलो को छू रही है। पहले यह लगभग 50 से 60 रुपये प्रति किलो में बिक रहा था। कीमतों यह बढ़ोतरी हमारे किचन के बजट को बहुत प्रभावित किया है, ना जाने कब ये कीमतें कम होंगी। गुजरात में करीब 2 सप्ताह पहले भी नींबू के दाम में उछाल आया था। लेकिन आज फिर से नींबू के दाम 80 रुपए से बढ़कर 200 रुपए प्रति किलो तक हो गया है।
कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक नींबू के दाम वैसे तो गर्मी में बढ़ जाते हैं, लेकिन इतना महंगा बिकने के पीछे सबसे बड़ी वजह ये मौसम है। बेमौसम बारिश और मौसम में अचानक बदलाव होने के कारण नींबू की फसल बहुत ज्यादा प्रभावित हुई है। जिसके कारण नींबू के उत्पादन पर भी सीधा प्रभाव पड़ा है। अब गर्मी में नींबू की मांग बढ़ने के कारण हुई कमी की वजह से उसके दाम काफी बढ़ गए है।
नींबू के बढ़ते दाम के कारण आम जन त्रस्त है और नेता मस्त है। साथ ही कीमतों ने रसोई की बजट को काफी प्रभावित किया है। नींबू के बढ़ते दाम के बारे में आप क्या सोचते है। हमें कमेंट बॉक्स में अपनी कीमती राय दे सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
जानिए नींबू पानी पीने के फायदे! एक ग्लास नींबू पानी बढ़ायेगा ख़ूबसूरती
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)