करीना कपूर की डाइटीशियन रुजुता दिवेकर फिटनेस और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत में बड़ा नाम है। लाखों लोग फिटनेस गुरु के तौर पर रुजुता को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं, और समय-समय पर रुजुता भी अपने फैन्स से रूबरू होती रहती हैं। हाल ही में शेयर की गई एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इस प्रख्यात न्यूट्रिशनिस्ट ने कोरोना से रिकवर हो रहे मरीजों के लिए फ़ूड टिप्स साझा किए। एक ऐसे समय में जब पूरा भारत देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है, रुजुता के ये टिप्स लोगों के लिए बहुत काम के साबित हो रहे हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे रुजुता द्वारा शेयर किये गए इन टिप्स की खास बातें। आइये जानते हैं विस्तार से।
Table of Contents
रुजुता हमेशा से घर के बने स्वच्छ और पौष्टिक खाने को बेस्ट बताती रही हैं। इंस्टाग्राम पर हाल ही में शेयर की गई पोस्ट में भी रुजुता ने हल्के और पौष्टिक खाने की वकालत की। रुजुता ने कोरोना से रिकवर हो रहे मरीजों को ध्यान में रखकर कुछ आसान फूड टिप्स साझा किए जो कि हर किसी के काम के हैं-:
रुजुता ने अपनी पोस्ट में कोरोना से रिकवर हो रहे मरीजों को अपने दिन की शुरुआत भीगे हुए बादाम व मुनक्कों से करने की सलाह दी है। इस सलाह के पीछे का आधार बादाम में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला प्रोटीन और मुनक्कों में पाया जाने वाले लौह तत्व यानि कि आयरन है, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर होता है।
रुजुता ने आगे अपनी पोस्ट में कोरोना से रिकवर कर रहे मरीजों के किये ब्रेकफास्ट के टिप्स शेयर किये। रुजुता ने बताया कि कोरोना से रिकवर कर रहे मरीज अधिकतम पोषण वाला नाश्ता करें, जिसमें रागी डोसा, खिचड़ी अथवा उपमा जैसे विकल्प शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि इन दिनों रुजुता भी अपने इन्हीं टिप्स को फॉलो कर रही हैं।कुछ दिन पहले उन्होंने अपने नाश्ते की तस्वीर साझा की थी जिसमें वे हरी चटनी के साथ रागी डोसा खाते और साथ में कॉफी पीते दिखाई दी थी।
रुजुता एक प्रसिद्ध न्यूट्रिशनिस्ट होने के साथ आयुर्वेद की भी अच्छी जानकर मानी जाती हैं। अपने अगले फूड टिप में रुजुता ने कोरोना से रिकवर कर रहे मरीजों को लंच के बाद स्नैक में गुड़ और घी एक साथ खाने की सलाह दी। गुड़ और घी के साथ रोटी को भी विकल्प के रूप में रखा जा सकता है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि गुड़ और घी का सेवन हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करता है, इसलिए रुजुता का ये आसान टिप बहुत काम का है।
अपने अगले टिप में रुजुता ने रात के खाने की बात की। कोरोना से रिकवर हो रहे मरीजों के लिए डिनर के रूप में रुजुता ने खिचड़ी खाने की सलाह दी। चावल, दाल व अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को मिलाकर बनाई गई खिचड़ी बनाने में बहुत आसान होती ही है, साथ ही रात को सोने से पहले एक हल्का और पौष्टिक खाना भी है।
अपने अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण फूड टिप में रुजुता ने लोगों से हाइड्रेटेड रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि कोरोना से रिकवर हो रहे मरीजों के साथ-साथ हर किसी के लिए गर्मी के इस मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और हाइड्रेटेड रहना आवश्यक है। रुजुता ने बताया कि हाइड्रेटेड रहने के लिए सिर्फ पानी तक ही सीमित न रहें, बल्कि घर पर बनी लस्सी और नींबू पानी व अन्य रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स का सेवन भी करते रहें।
कोरोना की दूसरी लहर ने जब पूरे देश को झकझोर दिया है, ऐसे में एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना और सन्तुलित आहार लेना आवश्यक है। इस आर्टिकल में हमने आपसे प्रसिद्ध न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर कोरोना से रिकवर हो रहे मरीजों के लिए फ़ूड टिप्स साझा किए। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइये, साथ ही इसे साझा कीजिये अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी, और नई-नई रेसिपीज़ के लिए बने रहिये BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (1)