Search

Home / food / मधुमेह के शिकार लोग भूलकर भी ना खाएं ये 5 सब्जियां, तेजी से बढ़ेगा ब्लड शुगर

Diabetes mein ye sabji naa khayein

मधुमेह के शिकार लोग भूलकर भी ना खाएं ये 5 सब्जियां, तेजी से बढ़ेगा ब्लड शुगर

Marketing Team | मई 18, 2023

मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें ब्लड शुगर का लेवल काफी तेजी से बढ़ने लगता है। रक्त में शुगर का लेवल बढ़ने के कारण पैंक्रियाज पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है। अगर रक्त में शुगर लेवल लंबे समय तक ज्यादा बनते रहे तो मरीज को दिल का दौरा, किडनी की बीमारी, अचानक वजन घटना, सिरदर्द होना, आंखों की रोशनी धुंधली होना और मल्टीपल आर्गन फेलियर जैसी खतरनाक बीमारियां होने का खतरा तेजी से बढ़ जाता है।

Know The 5 Worst Vegetables For People With Diabetes

 

ब्लड में ग्लूकोज का लेवल बढ़ने पर मरीज को बार-बार पेशाब आने लगता है और इसके साथ ही प्यास भी ज्यादा लगने लगती है। डायबिटीज को नियंत्रण में रखना है तो अपने खान-पान पर कण्ट्रोल करें। शुगर के मरीज अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करें जिनका ग्लासेमिक वैल्यू एक दम कम हो। अपनी डाइट में कम कार्बोहाईड्रेट और फाइबर से भरपूर वाले भोजन शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यदि आप सच में शुगर को नियंत्रण में रखना चाहते है तो अपनी डाइट चार्ट में रोजाना हरी सब्जियां और फलों का इस्तेमाल जरूर करें।

ये भी पढ़ें: Diabetes के मरीज इन 2 Dry Fruits से कर लें तौबा, वरना बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीज इन 5 सब्जियों को करें बाय-बाय:-

1. हरी मटर से करें परहेज:-

डायबिटीज को नियंत्रण में रखना चाहते है तो मधुमेह के मरीज हरी मटर को खाने से बचें। ये एक ऐसी स्टार्च वाली सब्जी है जिसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। एक अनुमान के मुताबिक 1 कप मटर में 20 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जो तेजी से ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ा देता है। मटर में एंटी न्यूट्रिएंट्स होते है जो शुगर के मरीजों का पाचन तंत्र खराब कर सकता है।

ये भी पढ़ें: टाइप 2 डायबिटीज़ क्या होता है? जाने इसके लक्षण, उपचार और आहार के बारें में

2. स्वीट पोटैटो को कहें ना:-

स्वीट पोटैटो एक बीटा केरोटीन का मुख्य स्रोत है। जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी हाई होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है जो तेजी से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए स्वीट पोटैटो को खाने से परहेज करें।

ये भी पढ़ें: Diabetes Diet Chart in Hindi: जानिए शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या नही?

3. मक्का बढ़ा सकता है शुगर:-

मक्के की रोटी बहुत ही स्वादिष्ट होता है। परंतु मधुमेह के मरीजों को इसका सेवन तो बिल्कुल ही नहीं करना चाहिए। एक अनुमान के मुताबिक आधा कप मक्का में 21 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 2 ग्राम फाइबर होता है। कम फाइबर और ज्यादा कार्बोहाइड्रेट का सेवन करने से मधुमेह के मरीजों की शुगर तेजी से बढ़ने लगती है।

ये भी पढ़ें: डायबिटीज़ के वो शुरुवाती लक्षण जो आपको जानना है ज़रूरी

4. आलू खाने से करें परहेज:-

अगर मधुमेह के मरीज ब्लड में शुगर के लेवल को नियंत्रित करना चाहते है, तो आलू के सेवन से बिल्कुल परहेज करना चाहिए। क्योंकि आलू में चीनी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए शुगर से ग्रसित लोग आलू खाने से बिल्कुल बचें।

5. लीक्स को खाने से बचें:-

लीक्स एक ऐसी सब्जी है जो ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ाने में मदद करती है। हालांकि 100 ग्राम लीक्स में 14 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 1.8 ग्राम फाइबर होता है। इसलिए इस लीक्स को खाने से बचें। साथ ही लीक्स सूजन और गैस का कारण भी बनाती है।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप भी डायबिटीज के मरीज है तो आज से ही इन 5 सब्जियों से दूरी बना लें। ये सभी सब्जियां आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए आपकी सेहत को जल्दी से नुकसान पहुंचा सकता है। अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इसे जरूर शेयर करें। ताकि उन्हें भी इस लेख से लाभ पहुंच सके। साथ ही हमें अपनी राय कमेंट बॉक्स में दे सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

फ़ूड और हेल्थ की ख़बरों से जुड़े रहें।

ये भी पढ़ें:

Worst Foods for Your Heart: जानिए क्या खाने से पड़ सकता है आपको दिल का दौरा?

Heart Patient Diet in Hindi: क्या खाने से स्वस्थ बना रहेगा आपका हृदय?

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

BLOG TAGS

food health

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *