Search

Home / hindi recipe / Chutki Wali Roti Recipe: राजस्थानी चुटकी वाली रोटी खाएंगे तो बार-बार मांगेंगे, बनाना है बेहद आसान।

Chutki Wali Roti Recipes

Chutki Wali Roti Recipe: राजस्थानी चुटकी वाली रोटी खाएंगे तो बार-बार मांगेंगे, बनाना है बेहद आसान।

Marketing Team | अगस्त 17, 2023

राजस्थान का खान-पान देशभर में काफी लोकप्रिय है। यहां का जायका काफी पसंद किया जाता है। आज हम आपको राजस्थान की पारंपरिक चुटकी वाली रोटी बनाने का तरीका बताएंगे।

 

Chutki Wali Roti Recipe

 

इस ट्रेडिशनल डिश को बनाना काफी आसान है और इसका टेस्ट लोगों को काफी भाता है। चुटकी वाली रोटी को लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है। चुटकी वाली रोटी को धीमी आंच पर तैयार किया जाता है। तो आइए जल्दी से जान लीजिए चुटकी वाली रोटी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं चुटकी वाली रोटी की रेसिपी- How to Make Chutki Wali Roti Recipe

सामग्री:

  • गेहूं का आटा- 1 कप
  • जीरा- 1/2 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • हरी मिर्च कटी- 1 टी स्पून
  • अदरक कसा हुआ- 1/2 टी स्पून
  • हींग- 1 चुटकी
  • देसी घी- जरूरत के मुताबिक
  • नमक- स्वादानुसार

चुटकी वाली रोटी बनाने की आसान विधि:

  • स्वाद से भरी चुटकी रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में आटा डालें।
  • अब आटे में चुटकीभर नमक, आधा चुटकी हींग, अदरक कसा हुआ और थोड़ा सा घी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इसके बाद थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालते हुए आटा गूंथ लें।
  • अब आटा गूंथने के बाद उसे ढककर 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • तय समय के बाद आटा दोबारा लें और उसे एक बार और गूंथें।
  • इसके बाद आटे की थोड़ी बड़ी-बड़ी लोइयां तोड़ लें।
  • अब एक लोई लें और उसकी मोटी रोटी बेल लें।
  • इसके बाद रोटी के ऊपरी हिस्से पर एक चम्मच देसी घी डालकर उसे चारों ओर ठीक ढंग से फैला दें।
  • इसके बाद घी के ऊपर जीरा, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च के कुछ टुकड़े डाल दें।
  • इसके बाद रोटी को रोल कर लें।
  • रोल करने के बाद दोबारा एक तरफ से पकड़कर रोटी को रोल करें।
  • इसके बाद तैयार लोई को दबाएं और दोबारा बेलें।
  • रोटी बेलने के बाद एक नॉनस्टिक तवा मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रखें।
  • जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर तैयार की रोटी डालें और रोटी के ऊपरी हिस्से पर चुटकी से दबाते हुए निशान बनाते जाएं और सिकने दें।
  • कुछ देर बाद रोटी के किनारों पर देसी घी डालें और रोटी पलट दें।
  • अब रोटी के ऊपरी हिस्से पर थोड़ा सा घी लगाकर दोबारा पलटें और ऊपर आए हिस्से पर घी लगाएं।
  • रोटी को कुरकुरा और डार्क ब्राउन होने तक सेकें।
  • इसके बाद चुटकी वाली रोटी प्लेट में उतार लें।
  • इसी तरह बाकी लोइयों से भी चुटकी वाली रोटी तैयार कर लें।
  • अब चुटकी वाली रोटी को सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं।

 

 

 

 

यदि आप राजस्थानी चुटकी वाली रोटी खाने का प्लान बना रहे है, तो आज ही अपने घर में इस रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि यह रोटी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। साथ ही इस रोटी को बनाना भी काफी आसान है। अगर ये लेख आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी राजस्थानी चुटकी वाली रोटी बना सके। और अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

Tandoori Roti Recipe: रेगुलर रोटी से हटकर डिनर में ट्राई करें टेस्टी तंदूरी रोटी, जानें रेसिपी

यह ज्वार प्रोटीन पैन केक रेसिपी है सर्दियों में फुर्तीले रहने का राज

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Tandoori Roti Recipe: रेगुलर रोटी से हटकर डिनर में ट्राई करें टेस्टी तंदूरी रोटी, जानें रेसिपी

डिनर का बेस्ट कॉम्बिनेशन! अमृता रायचंद की ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स और अदरकी कैरेट सूप रेसिपीज़

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *