Search

Home / hindi recipe / Soybean Manchurian Recipe: पनीर-गोभी या वेज नहीं, इसबार ट्राई करें सोयाबीन मंचूरियन रेसिपी

Soybean Manchurian Recipe

Soybean Manchurian Recipe: पनीर-गोभी या वेज नहीं, इसबार ट्राई करें सोयाबीन मंचूरियन रेसिपी

Marketing Team | अगस्त 17, 2023

पनीर मंचूरियन, गोभी मंचूरियन और वेज मंचूरियन तो आपने कई बार खाया होगा। इस बार मंचूरियन का डिफरेंट टेस्ट चखने के लिए आप सोयाबीन मंचूरियन की ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

 

Soybean Manchurian Recipes

 

सोयाबीन मंचूरियन का स्वाद आपको इतना लाजवाब लगेगा कि आप इस रेसिपी को दोस्तों के साथ भी शेयर करना जरूर चाहेंगे। आपको बता दें कि सोयाबीन मंचूरियन को बनाना काफी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं सोयाबीन मंचूरियन की रेसिपी

कैसे बनाएं सोयाबीन मंचूरियन की रेसिपी- How to Make Soybean Manchurian Recipe

सामग्री:

  • सोया चंक्स- 2 कप, कसा हुआ
  • फ्रेंच बीन्स- ¼ कप, बारीक कटी हुई
  • गाजर- ¼ कप, बारीक कटी हुई
  • प्याज- ¼ कप बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च- ¼ कप बारीक कटी हुई
  • गोभी- 3 से 4 बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई
  • अदरक- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • लहसुन- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • स्प्रिंग अनियन- 1-2 बड़े चम्मच कटा हुआ
  • कॉर्न फ्लोर- 2 बड़े चम्मच
  • मैदा- 1 बड़ा चम्मच
  • तेल- तलने के लिए

सॉस बनाने के लिए:

  • प्याज- ½ कप बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च- ¼ कप बारीक कटी हुई
  • अदरक- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • लहसुन- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • रेड चिली सॉस- 2 बड़े चम्मच
  • टमेटो सॉस- 2 बड़े चम्मच
  • सोया सॉस- 2 से 3 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च- 2 से 3, बीच से फटी हुई
  • विनेगर- 1 चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2-3 बड़े चम्मच कटी हुई
  • कॉर्न फ़्लोर का घोल- ¼ कप
  • स्प्रिंग अनियन- 2-3 बड़े चम्मच कटा हुआ
  • तेल- 2 चम्मच
  • पानी- आवश्यकतानुसार

सोयाबीन मंचूरियन बनाने की आसान रेसिपी:

  • सबसे पहले सोयाबीन को कुछ देर भिगोकर रखें फिर उबाल कर इसका चूरा बना लें।
  • अब इसमें फ्रेंच बीन्स, गाजर, प्याज, शिमला मिर्च, गोभी, अदरक, लहसुन, काली मिर्च, नमक और हरा प्याज एड कर लें।
  • फिर इसमें कॉर्न फ्लार और मैदा मिला करके सबको अच्छे से मिक्स कर के बॉल्स बना लें।
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें सभी बॉल्स को डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
  • फिर इन बॉल्स को निकाल कर साइड में रख दें।
  • अब मंचूरियन का सॉस बनाने के लिए पैन में दो चम्मच तेल गर्म करें और इसमें लहसुन, अदरक, प्याज और शिमला मिर्च को डालकर सॉते कर लें।
  • फिर इसमें रेड चिली सॉस, टमेटो सॉस, सोया सॉस और नमक भी एड कर दें।
  • अब कॉर्न फ्लार का घोल बनाकर इसको भी सॉस में एड करें, साथ ही काली मिर्च पाउडर और हरी मिर्च भी एड कर दें।
  • इसके बाद इसमें धनिया पत्ती और विनेगर डालकर सॉस को अच्छे से चलाएं और फिर इसमें सोयाबीन बॉल्स को भी एड कर दें।
  • इसके बाद एक-दो मिनट तक इसको पका लें और आखिर में कटे हुए स्प्रिंग अनियन से गार्निश करके सर्व करें।

 

 

 

 

अगर आप कुछ स्पेशल तरह की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में सोयाबीन मंचूरियन रेसिपी को जरूर बनाने की कोशिश करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी सोयाबीन मंचूरियन रेसिपी को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Stuffed Paneer Mushroom Recipe: घर में ऐसे बनाएं स्टफ्ड पनीर मशरूम की रेसिपी, जानें विधि

Mushroom Benefits And Uses: जानिए मशरूम खाने के 8 गज़ब के फायदे और उपयोग!

Karandi Omelette: मशरूम और पालक के साथ अपने किचन में बनाएं ये ऑमलेट, देखें रेसिपी

Vitamin B12 Food: वेज और नॉनवेज खाने वाले इस डाइट से पूरी करें विटामिन बी-12 की कमी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *