Home / Uncategorized / Fruits For Diabetes: डायबिटीज को करना है कंट्रोल तो रोजाना खाएं ये 3 फल
शुगर से पीड़ित व्यक्ति को हमेशा सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर खाने-पीने को लेकर। मधुमेह में कई चीजें खाने-पीने की मनाही होती है। अभी के समय में मधुमेह गंभीर समस्याओं में से एक है। असल में इसका कोई पूर्ण रूप से इलाज नहीं है, इसे आप खान-पान और अपनी जीवनशैली में बदलाव करके ही नियंत्रण में रख सकते है। मधुमेह से पीड़ित लोगों को हमेशा ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो।
आपको बता दें कि ग्लाइसेमिक इंडेक्स हमारी बॉडी में ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने या संतुलित रखने का एक कारण होता है। अगर ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होगा है, तो इससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाएगा। तो चलिए आज हम आपको कुछ लो ग्लोइसेमिक इंडेक्स वाले फलों के बारे में बताते हैं, जो मधुमेह (Diabetes) से पीड़ित व्यक्ति अपनी डाइट में शामिल करके इस रोग को नियंत्रण में रख सकते है।
Table of Contents
मधुमेह के रोगियों के लिए अमरूद का सेवन फायदेमंद होता है। अमरूद में विटामिन ए, सी के अलावा अधिक मात्रा में फाइबर पाए जाते है। साथ ही इस फल में ग्लूकोज़ इंडेक्स भी कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखा जा सकता है।
गर्मियों के मौसम में आने वाले प्रमुख फलों में से एक है जामुन का फल। जामुन को स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है, खासतौर पर मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति जामुन या जामुन के बीजों के पाउडर का इस्तेमाल कर शुगर को कंट्रोल कर सकते है।
यह जरूर पढ़िए: विकास खन्ना की सुझाई जामुन का शर्बत रेसिपी
कीवी में विटामिन सी, पोटैशियम, एंटी-इंफ्लेमेटरी, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए कीवी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इस कीवी के फल को आप सलाद, जूस और स्मूदी के रूप में रोजाना इस्तेमाल कर सकते है।
यह जरूर पढ़िए: इस तरीके से अपने घर में बनाए कीवी स्मूदी
प्रिय पाठकों यदि आप भी मधुमेह जैसी बीमारी से परेशान है, तो इन फलों का रोजाना इस्तेमाल कर अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते है। साथ ही ये बेटरबटर का लेख अगर पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि उन्हें भी इस डिजीज को कंट्रोल करने के लिए सही फलों की जानकारी मिल जाए। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
रेसिपीज और हेल्थ की खबरों के लिए जुड़े रहें।
मधुमेह के शिकार लोग भूलकर भी ना खाएं ये 5 सब्जियां, तेजी से बढ़ेगा ब्लड शुगर
डायबिटीज़ के वो शुरुवाती लक्षण जो आपको जानना है ज़रूरी
टाइप 2 डायबिटीज़ क्या होता है? जाने इसके लक्षण, उपचार और आहार के बारें में
Diabetes के मरीज इन 2 Dry Fruits से कर लें तौबा, वरना बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल
Diabetes Diet Chart in Hindi: जानिए शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या नही?
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)