Search

Home / hindi recipe / Instant Dhokla Roll Recipe: फटाफट बनाना है स्वादिष्ट नाश्ता, तो बनाएं गुजराती इंस्टेंट ढोकला रोल रेसिपी

Instant Dhokla Roll Recipe

Instant Dhokla Roll Recipe: फटाफट बनाना है स्वादिष्ट नाश्ता, तो बनाएं गुजराती इंस्टेंट ढोकला रोल रेसिपी

Marketing Team | सितम्बर 6, 2023

गुजराती खाने के शौकीन लोग अक्सर ढोकला खाना पसंद करते हैं। ऐसे में नॉर्मल ढोकला तो आपने कई बार खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी इंस्टेंट ढोकला रोल की रेसिपी ट्राई की है। इसे बनाना काफी आसान है।

 

Instant Dhokla Roll Recipes

 

वहीं अगर आप चाहें तो महज कुछ मिनटों में इंस्टेंट ढोकला रोल बनाकर नाश्ते में सॉफ्ट और स्पंजी स्नैक्स का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही इंस्टेंट ढोकला रोल को बनाना भी काफी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लीजिए इंस्टेंट ढोकला रोल की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं इंस्टेंट ढोकला रोल की रेसिपी- How to Make Instant Dhokla Roll Recipe:

सामग्री:

  • सूजी- 1 कप
  • पानी- 2 कप
  • दही- 2 चम्मच
  • अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट- 1 चम्मच
  • बेसन- 1 चम्मच
  • धनिया- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
  • नमक- स्वादानुसार

इंस्टेंट ढोकला रोल बनाने की रेसिपी:

  • स्नैक्स में इंस्टेंट ढोकला रोल बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को हल्का सा पीस लें।
  • अब बाउल में सूजी डालें।
  • फिर इसमें दही, पानी, नमक और अदरक हरी मिर्च का पेस्ट एड करें।
  • अब सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर प्लेट से ढक दें।
  • लगभग 15 से 20 मिनट बाद इसमें बेसन, धनिया और थोड़ा सा पानी डालकर मिलाएं।
  • अब ध्यान रहे कि ये बैटर बहुत ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं होना चाहिए।
  • अब एक प्लेट में हल्का सा तेल लगाएं।
  • फिर इस बैटर को पतली परत में डालकर प्लेट पर फैला दें।
  • इसके बाद पतीले में पानी गर्म करें और प्लेट को पतीले के ऊपर रखकर किसी चीज से ढक दें।
  • जिससे प्लेट में मौजूद बैटर अच्छी तरह से स्टीम हो जाएगा और भाप से पूरी तरह पक जाएगा।
  • अब फिर 8 से 10 मिनट बाद इसे बाहर निकाल लें।
  • ठंडा होने के बाद इस पर इडली मसाला स्प्रेड करें।
  • फिर इसे कद्दूकस की हुई गाजर, हरा नारियल और धनिया से गार्निश करें और चाकू से काटकर रोल कर लें।
  • बस आपका इंस्टेंट ढोकला रोल तैयार है।
  • इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।
  • ये खाने में काफी सॉफ्ट और स्पंजी होगा।
  • वहीं अगर आप चाहें तो इसमें अपनी मनपसंद सब्जिया मिक्स करके इसे और भी ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं।

 

 

 

 

अगर आप ढोकला खाने के शौक़ीन है, तो आज ही अपने घर में इंस्टेंट ढोकला रोल रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है। और ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इंस्टेंट ढोकला रोल रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Suji Dhokla Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं गुजरती स्टाइल में सूजी ढोकला, स्वाद में है जबरदस्त

वायरल हुआ ढोकला खांडवी आइसक्रीम रोल, इसे गले से नीचे उतारना है मुश्किल

गर्मियों का बेहतरीन तोहफ़ा! तैयार कीजिए शेफ़ रणवीर ब्रार की बताई एगलेस ड्राई फ्रूट्स आइसक्रीम रेसिपी

वो 15 स्ट्रीट फ़ूड रेसिपीज़, जिन्हें सीखने के बाद आप कभी नहीं खाएँगे बाज़ार का खाना!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को

देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *