Search

Home / hindi recipe / Vegetable Pulao Recipe: लंच में ऐसे बनाएं स्‍वादिष्‍ट वेजिटेबल पुलाव, सिंपल है बनाने का तरीका।

Vegetable Pulao Recipe

Vegetable Pulao Recipe: लंच में ऐसे बनाएं स्‍वादिष्‍ट वेजिटेबल पुलाव, सिंपल है बनाने का तरीका।

Marketing Team | सितम्बर 6, 2023

कभी कभी मन होता है कि नॉर्मल भोजन से हटकर किचन में कुछ नया ट्राई किया जाए। खासतौर पर लंच टाइम में एक ही तरह का खाना बनाते बनाते उकताहट हो जाती है। ऐसे में अगर आप चावल की कुछ नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो वेज पुलाव एक अच्‍छा विकल्‍प है।

 

Vegetable Pulao Recipes

 

अगर आप इसमें अपने पसंद की हर तरह की सब्‍जी को इस्‍तेमाल कर सकते हैं और इसे पोषण से भरपूर बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आप घर पर रेस्‍टोरेंट स्‍टाइल वेजिटेबल पुलाव किस तरह बना सकते हैं, जो खाने में तो स्‍वादिष्‍ट हो ही, सेहत के लिए भी काफी अच्‍छा हो।

कैसे बनाएं लंच में वेजिटेबल पुलाव की रेसिपी- Vegetable Pulao For Lunch Recipe

सामग्री:

  • बासमती चावल- 2 कप
  • गाजर- ¼
  • शिमला मिर्च- ¼
  • गोभी- ⅛
  • मटर- ½ कप
  • देसी घी- 2 बड़ा चम्‍म्‍च
  • जीरा- ½ चम्‍मच
  • तेजपत्ता- 2
  • हरी इलायची- 2
  • काली इलायची- 2
  • लौंग- 4
  • काजू- 8
  • नमक- स्‍वादानुसार
  • चीनी- ½ चम्‍मच
  • घी- 1 चम्‍मच
  • इलायची का पाउडर- चुटकी भर
  • हरी धनिया पत्ती

वेजिटेबल पुलाव बनाने की विधि:

  • सबसे पहले 2 कप बासमती चावल लें और उसे अच्‍छी तरह धो लें।
  • इसे पानी में डालकर 10 मिनट के लिए रख दें।
  • अब एक कढ़ाई लें और उसे गैस पर चढ़ाकर मध्यम आंच पर बर्नर ऑन करें।
  • अब इसमें एक चम्‍मच देसी घी डालें।
  • जब घी गर्म हो जाए तो गैस को कम करें और इसमें जीरा, तेजपत्ता, हरी इलायची, काली इलायची, लौंग और काजू डालें और भूनें।
  • जब तड़का अच्छे से चटक जाए तब इसमें चार कप पानी डाल दें।
  • अब इसमें आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच चीनी डालें और उबलने के लिए छोड़ दें।
  • अब इसमें धुली चावल डालें और 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।
  • बीच-बीच में चलाते रहें जिससे चावल जले नहीं।
  • अगर पानी कम हो जाए तो आप इसमें थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं।
  • जब चावल 80% पर्सेंट पक जाए तो चावल को छान लें और इसे पंखें के नीचे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • अब धर एक अन्‍य कढ़ाही में घी डालें और उसमें जीरा का तड़का लगाएं।
  • अब इसमें सभी सब्जियों को डालें और मिलाएं।
  • जल्‍दी पकने वाली सब्जियों को अंत में डालें।
  • उधर चावल में रंग देने के लिए आप केसर डाल सकते हैं।
  • अब चावल को सब्जियों के साथ डालें और इसमें इलाइची पाउडर मिलाएं।
  • ढंककर 5 मिनट छोड़ दें।
  • अब वेजिटेबल पुलाव तैयार है।
  • आप इसे दही पुदीने की चटनी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

 

 

 

 

अपने भोजन का जायका बढ़ाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में वेजिटेबल पुलाव की रेसिपी को जरूर बनाने की कोशिश करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Masala Soya Chaap Recipe: घर में ऐसे बनाएं रेस्ट्रोरेंट स्टाइल में मसाला सोया चाप की रेसिपी

6 Health Benefits of Soy Milk: सोया मिल्‍क के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, जानें क्यों!

Soyabean Oil Benefits in Hindi: जानें सोयाबीन तेल के 6 गज़ब के फायदे, उपयोग और नुकसान!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Paneer Fried Rice Recipe: आज ही डिनर में बनाएं पनीर फ्राइड राइस रेसिपी, जानें बनाने की विधि

 

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *