Search

Home / hindi recipe / Masala Idli Recipe: ब्रेकफास्‍ट में खाएं टेस्‍टी मसाला इडली, आसान है बनाना; जायका भी है मजेदार

Masala Idli Recipe

Masala Idli Recipe: ब्रेकफास्‍ट में खाएं टेस्‍टी मसाला इडली, आसान है बनाना; जायका भी है मजेदार

Marketing Team | सितम्बर 5, 2023

सुबह के वक्‍त हेल्‍दी और हल्‍का खाना सभी पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ ऐसी रेसिपी ढूंढ रहे हैं, जिसे आप झट से बना लें और ये स्‍वाद में भी अच्‍छा हो तो आप मसाला इडली ट्राई करें।

 

Masala Idli Recipes

 

इसके लिए आप एक दिन पहले इडली को बनाकर फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से आपका सुबह का वक्‍त बचेगा और आप मिनटों में इसे बनाकर तैयार कर लेंगे। तो आइए जल्दी से जान लीजिए टेस्‍टी मसाला इडली की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं मसाला इडली की रेसिपी- How to Make Masala Idli Recipe

सामग्री:

  • इडली- 10
  • टमाटर- 2 से 3
  • करी पत्ते- 4 से 5
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटा चम्मच
  • राई दाना- ¼ छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- ¼ छोटा चम्मच
  • सरसों का तेल- 2 बड़े चम्मच
  • स्वादानुसार- नमक

मसाला इडली बनाने की आसान विधि:

  • सबसे पहले फ्रिज से इडली निकालें और इसे प्‍लेट में रखकर चार टुकड़े में काटकर रख दें।
  • फिर एक कड़ाही लें और इसे गैस पर मध्यम आंच पर रखें।
  • अब इसमें तेल गर्म करें।
  • अब तेल गर्म हो जाए तो इसमें तड़का बनाने के लिए राई दाना, जीरा और हिंग डालकर चटकने दें।
  • जब राई दाना और जीरा अच्‍छी तरह भुन जाए तो इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, करी पत्ते डालें।
  • अब जब ये भुन जाए तो इसमें टमाटर के छोटे टुकड़े काटकर डाल दें।
  • अब इन सभी सामग्री को अच्छी तरह से पकनें दें और इसमें स्‍वादानुसार नमक डालकर 1 मिनट के लिए ढंक दें।
  • इस तरह टमाटर पूरी तरह गल जाएगा और मसाला तैयार हो जाएगा।
  • अब उस मसाले में इडली डालकर अच्‍छी तरह से मिलाएं।
  • अब आंच धीमी करें और कुछ देर ढक्कन से ढककर करीब एक मिनट तक पकने दें।
  • एक मिनट बाद आंच को बंद कर दें।
  • अब गैस बंद कर दें।
  • अब गरमा-गरम सर्व करें और ब्रेकफास्‍ट का आनंद उठाएं।

 

 

 

 

 

अगर आप टेस्टी इडली बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में मसाला इडली की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी मसाला इडली को आसानी से बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Poha Cutlet Recipe: सिंपल पोहा खाकर हो गए हैं बोर तो इस बार बनाएं पोहा कटलेट, जानें विधि

Poha Wali Aunty: महिला ने पोहा बेचकर अपने बच्चों के लिए खरीदा घर, देखें पूरी वीडियो

Poha Recipe In Hindi: जानिए सबसे टेस्टी पोहा तैयार करने की सबसे आसान विधि

Poha Mungfali Til Laddu Recipe: सर्दी में ऐसे बनाएं पोहा मूंगफली तिल के लड्डू, जानें विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *