होम / रेसपीज़ / फ्लॉवर समोसा

Photo of Flower samosa by Shobha Vyas at BetterButter
1139
4
0.0(0)
0

फ्लॉवर समोसा

Jul-18-2018
Shobha Vyas
0 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

फ्लॉवर समोसा रेसपी के बारे में

फ्लावर समोसा खाने व दिखने में दोनों में मजेदार है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • तलना
  • नाश्ता और ब्रंच

सामग्री सर्विंग: 4

  1. फ्लावर के लिए
  2. 1. एक कप मैदा
  3. 2. 3 -4 चम्मच तेल
  4. 3. नमक स्वादानुसार
  5. 4. पानी
  6. स्टफिंग के लिए
  7. दो उबले आलू
  8. एक हरीमिर्च कटी हुई
  9. 1/4 चम्मच अजवाइन
  10. 1/4 चम्मच चिली सॉस
  11. एक चुटकी हींग
  12. 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  13. 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  14. 1/4 चम्मच गरम मसाला
  15. 1 चम्मच नींबू का रस
  16. नमक स्वादानुसार
  17. 1/4चम्मच पिसी हुई चीनी
  18. पुदीने की पत्तियां कटी हुई थोड़ी सी
  19. समोसे तलने के लिए तेल

निर्देश

  1. एक बर्तन में मैदा,नमक,तेल डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले थोड़ा पानी डाल कर आटा गूंथ लें।ओर ढक कर रख दे।
  2. एक बाउल में आलू लें और बाकी सारे मसाले डाल कर अच्छे से मैश कर ले ओर छोटी छोटी गोल बॉल्स बना दे।
  3. अब हाथ पर थोड़ी चिकनाई लगा कर आटे को थोड़ा गुंथे ओर लोइयां बना ले।
  4. दो लोई ले ओर एक एक कर रोटी की तरह बेल लें।
  5. अब दोनो को चाकू से चोकोर काट ले।
  6. एक चोरस रोटी ले और चाकू से चार कट लगा दे।
  7. अब बीच में तैयार मसाले की एक बॉल रखे।
  8. इसके चारों कोनों पर हल्का सा पानी लगाएं ,अब एक कोने को उठा कर बॉल के बीच मे चिपका दे।
  9. चिपकाए हुवे सिरे के दोनों कोनो पर हल्का सा पानी लगा कर दोनो को आपस मे चिपका दे।
  10. इसी तरह चारो कोनो की पत्तियां तैयार कर दे।
  11. अब दूसरी बेली हुई रोटी में भी चार कट लगा कर बीच में इसे रख दे।
  12. अब इसका भी एक कोना उठा कर बीच मे चिपका दे।
  13. अब चारो कोनो को चिपका कर फ्लावर तैयार कर दे।
  14. अब इसके बीच मे एक लोंग लगा दे ताकि ये पूरा पैक हो जाये।
  15. अब धीरे से उठा कर गरम तेल में मध्यम आंच पर सुनहरा तल लें।सारे समोसे इसी तरह बना कर गरमागरम सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर