होम / रेसपीज़ / जास्वंद तिरंगा उकडी के मोदक

Photo of Jaswand Tricolor Ukdi Modaks by Arya Paradkar at BetterButter
1342
0
0.0(0)
0

जास्वंद तिरंगा उकडी के मोदक

Aug-16-2021
Arya Paradkar
30 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

जास्वंद तिरंगा उकडी के मोदक रेसपी के बारे में

#bbcookoff #tricolourcontest

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • साइड डिश

सामग्री सर्विंग: 2

  1. चावल का आटा- 2- कप
  2. पानी- 2- कप
  3. तेल- 2- चम्मच
  4. नमक- 1/4- चम्मच
  5. हरा फुड कलर - 1- चुटकी
  6. केशरी फुड कलर- 1- चुटकी
  7. नारीयल का बुरदा - 2- कप
  8. गुढ कद्दूकस करके - 1.5- कप
  9. भुनी हुई खसखस - 2- चम्मच
  10. इलायची पावडर- 1/2- चम्मच
  11. जायफल पावडर - 1- चम्मच
  12. देशी घी- 1- चम्मच

निर्देश

  1. एक बर्तन मे पानी,नमक,तेल डालकर एक उबाल लाकर उसमें चावल का आटा डालकर फटाफट मिक्स करके गॅस बंद करके ढक्कर 6-7 मि. रखना। 
  2. कढाई मे नारीयल का बुरदा और गुढ डालकर अच्छी तरह मिक्स करके मिश्रण गाढा होने तक पका लेना। अब उसमें भुनी हुई खसखस, जायफल पावडर, इलायची पावडर ,काजू बादाम कतरन डालकर अच्छी तरह मिक्स करके थंडा होने देना। 
  3. अब चावल के आटे को तेल, पानी के हाथों से अच्छी तरह मसलकर मुलायम  आटा गुंथ लेना। अब इस आटे का एक छोटा गोला लेकर उसमें चुटकीभर हलदी डालकर अच्छी तरह मसलकर आटा गुंथ लेना। यह पीला आटा से पराग बनाऐंगे। अब बचे हुए आटे के तीन समान भाग बनाकर एक गाग सफेद रखकर बाकी के आटे में एक में  हरा और दुसरे में  केशरी फुड कलर डालकर अच्छी तरह मसलकर मुलायम आटा गुंथ लेना। 
  4. अब केशरी आटे का  छोटा गोला लेकर उसकी हाथोंसे कटोरी बनाकर उसमे नारीयल का भरावन भरकर बंद करके चपटा करना। 
  5. अब उसपर टुथपिक की मदत से हलके पाच भाग मे दबाकर लकेर करना
  6. अब दो लकेर के बीच में के किनारे हाथोंसे दबाकर पंखुडी बनाना। 
  7. अब एक केशरी रंग का छोटा गोला लेकर हाथों पर लंबा करके सुरली करना।अब मुंगफली इतना छोटा पीलू रंग का आटा चपटा करके केशरी  सुरली की  उसपर टोकपर लपेट देना। यह पराग का टोक सुजी मे घौल लेना।
  8. अब जास्वंद के फुल में उपरी तरह पर बीचमे हलका छिद्र बनाकर बिचमे पराग डुबो देना। 
  9. इसीतरह सफेद जास्वंद मोदक बनाना। 
  10. हरा रंग का आटा लेकर उसे बेलकर पत्तों की  तरह काटकर बीचमे टुथपिक की मदतसे तिरछी लकेर देना। 
  11. अब स्टिमर पात्र में पानी गर्म करके उसपर स्टिमर डिश रखकर उसपर मोदक को घी लगाकर रखना। अब इसे ढक्कर 15 मि. बाफ लाकर पका लेना। तिरंगा जास्वंद मोदक तैयार है। 
  12. गरमा गर्म मोदक पर देशी घी डालकर  सर्व्ह  करना। 

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर