होम / रेसपीज़ / चीज़ बिस्किट

Photo of Cheese biscuit by Nitu Sharma at BetterButter
545
5
0.0(0)
0

चीज़ बिस्किट

Apr-09-2017
Nitu Sharma
5 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

चीज़ बिस्किट रेसपी के बारे में

यह हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। बहुत ही स्वादिष्ट बनती है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. लाल,पिली,हरी शिमला मिर्च बारीक़ कटी हुई, 1 छोटी कटोरी।
  2. 1 बड़ा चम्मच मैदा।
  3. 3/4कप दूध।
  4. नमक स्वाद अनुसार।
  5. 2 चीज़ क्यूब्स।
  6. 1 चम्मच टोमेटो केचप।
  7. 1 चम्मच शेजवान सॉस।
  8. 1 चम्मच रेड चिल्ली सॉस।
  9. 1 चम्मच घी।
  10. बारीक़ नमकीन सेव।
  11. मोनाको बिस्किट या फिर कोई भी नमकीन बिस्किट।
  12. कटा हरा धनिया।

निर्देश

  1. 1 कड़ाही या फिर पैन लें।
  2. घी डालें।
  3. अब काटी सब्जियां डालें।
  4. नमक मिलाएं।
  5. अच्छी तरह मिलाएं।
  6. अब मैदा मिलाएं।
  7. दूध मिलाएं।
  8. अब गैस बंद कर दें।
  9. अब शेजवान सॉस मिलाएं।
  10. कसी हुई चीज़ मिलाएं।
  11. गैस स्टार्ट करें और मसाला सूखने तक लगातार चलाते रहें।
  12. अब एक कटोरी में चिली सॉस और टोमेटो सॉस मिलाएं।
  13. अब यह चीज़ वाला मसाला 1 बिस्किट पर लगाएं, और ऊपर दूसरी बिस्किट रखें।
  14. इसी तरह सारे बिस्किट तैयार कर दें।
  15. अब एक- एक बिस्किट सैंडविच को लेकर जहाँ मसाला दिख रहा है, वहाँ सॉस लगाएं और नमकीन सेव में लपेटे।
  16. इसी तरह सारी बिस्किट तैयार कर लें।
  17. ऊपर से कटा हरा धनिया डालें।
  18. लीजिये तैयार है स्वादिष्ट टिफ़िन रेसिपी।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर