Photo of Bread canape  by Parul Jain at BetterButter
1716
3
0.0(1)
0

Bread canape

Jun-14-2017
Parul Jain
600 मिनट
तैयारी का समय
2 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • किट्टी पार्टीज
  • उत्तर भारतीय
  • शैलो फ्राई
  • स्टार्टर
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. ब्रेड स्लाइस -४
  2. देसी घी - २ बड़े चम्मच
  3. टंगी हुई दही - १ कप
  4. उबला हुआ आलू - १
  5. बारीक कटी प्याज - १
  6. बारीक कटा टमाटर - १
  7. बारीक कटा खीरा - २ चम्मच
  8. बारीक कटी हरी मिर्च - १
  9. पुदीने की चटनी - २ चम्मच
  10. इमली की मीठी चटनी - ४ चम्मच
  11. चाट मसाला - १ चम्मच
  12. अनार के दाने - ४ चम्मच
  13. भुजिया - ४ चम्मच
  14. नींबू का रस - २ चम्मच
  15. नमक स्वादानुसार
  16. पुदीने के पत्ते सजाने के लिए

निर्देश

  1. सर्वप्रथम ब्रेड को बिस्किट कटर से गोल आकार में काट लें
  2. अब गोल आकार की ब्रेड को देसी घी में शैलो फ्राइ कर ले।
  3. ब्रेड को सुनहरा होने तक फ्राई करें
  4. आलू को भी बिस्किट कटर से गोल चंदों में काट लें
  5. प्याज ,टमाटर, हरी मिर्च व खीरे को एक साथ मिलाकर नमक व नींबू का रस मिलाएं।
  6. टंगी दही में पुदीने की चटनी व थोड़ा सा नमक मिलाएं।
  7. अब बिस्किट कटर में फ्राइ किया हुआ ब्रेड सेट करें
  8. अब इस पर इमली की चटनी लगाएं
  9. अब प्याज टमाटर व खीरे वाला मिश्रण रखें
  10. अब इस पर आलू का गोलाकार टुकड़ा रखें।
  11. आलू के टुकड़े पर चाट मसाला छिड़के, अब पुदीने की चटनी लगाए
  12. आलू के टुकड़े पर अनार के दाने बिछाएं
  13. दानों पर भुजिया डालें
  14. अब बिस्किट कटर हटा दें।
  15. दही और पुदीने चटनी का मिश्रण पाइपिंग बैग में भरकर केनिपी की सजावट करें। पुदीने का पत्ता व टमाटर के टुकड़ों को लगाकर परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Sheetal Sharma
Jun-19-2017
Sheetal Sharma   Jun-19-2017

beautiful food art!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर