Photo of Jebra pattern by Neelima Rani at BetterButter
734
5
0.0(1)
0

Jebra pattern

Jul-03-2017
Neelima Rani
20 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Jebra pattern रेसपी के बारे में

ये केक आटे से बना है , और हेल्थी के साथ साथ स्वादिस्ट भी हैं।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • बेकिंग
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. गेंहू का आटा - १ १/२ कप।
  2. दही - १ कप।
  3. पिसी चीनी - ३/४ कप।
  4. तेल - १/४ कप।
  5. बेकिंग सोडा - १ चम्मच।
  6. बेकिंग पाउडर - १ चम्मच।
  7. कोको पाउडर - १ बड़ा चम्मच।
  8. वनिला एसेंस - १ स्पून।

निर्देश

  1. दही को अच्छे से फेटे , फिर उसमें बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर मिलाए और १० मिनट के लिए अलग रख दे, दही फूल जाएगा।
  2. आटे को २/३ बार छान लें।
  3. अब दही में पिसी चीनी मिलाये।
  4. फिर तेल और वनिला एसेंस मिलाये, बेटर को ज्यादा फेंटना नही है सिर्फ मिलना हैं।
  5. अब इसमें १-१ चम्मच आटा मिलाते जाए जब तक आटा खत्म न हो जाये , अगर बेटर गाढा लगे तो थोड़ा दूध मिला लें।
  6. अब बेटर को २ भागो में बाटे, एक मे कोको पाउडर मिला ले, अब हमारे पास २ बेटर हैं।
  7. ओवन को १८० पर गरम करें।
  8. केक डिश को चिकना करें, उसमे १ बड़ा चम्मच सादा घोल डाले, फिर १ बड़ा चम्मच कोको पाउडर वाला घोल डाले, इसी तरह से डालते जाए जब तक दोनों घोल खत्म न हो जाये।
  9. टूथपिक की सहायता से फूल का पैटर्न बना ले।
  10. गर्म ओवन में ३० मिनट के लिए बेक करे।
  11. ओवन से बाहर निकाल कर ठंडा करें, फिर केक डिश से बाहर निकाल ले।
  12. टुकड़ो में काट कर परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Tripti Bhatia
Jul-06-2017
Tripti Bhatia   Jul-06-2017

yummy!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर