होम / रेसपीज़ / Princess castle Cake

Photo of Princess castle Cake by Honey Lalwani at BetterButter
4475
3
0.0(1)
0

Princess castle Cake

Jul-04-2017
Honey Lalwani
60 मिनट
तैयारी का समय
80 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Princess castle Cake रेसपी के बारे में

यह केक मैंने मेरी बेटी के जन्मदिन पर बनाया था। आप भी इस केक को अपनी प्रिंसेस के लिए बनाए। यह केक आप किसी भी फ्लेवर या स्पंज से बना सकते है। मैंने यह केक वनीला स्पंज से बनाया है और हर टियर में अलग फ्लेवर की फिलिंग की है। सबसे नीचे वाली लेयर में पाइनएप्पल फ्लेवर, बीच की लेयर में स्ट्राबेरी और सबसे ऊपर की लेयर में आम की फिलिंग की है। आप चाहे तो चॉकलेट स्पॉन्ज से भी यह केक बना सकते है। फिलिंग और फ्रॉस्टिंग कर सकते है। मैंने केक स्पॉन्ज भी बेकरी स्टाइल वाला बनाया है। जो बहुत ही ज्यादा मुलायम और स्पंजी बना था।

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • बच्चों के जन्मदिन के लिए
  • भारतीय
  • बेकिंग
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 10

  1. 2 वैनिला स्पॉन्ज केक बनाने के लिए
  2. मैदा 150 ग्राम
  3. चीनी 150 ग्राम
  4. 6 अंडे
  5. वैनिला एसेंस 1 चम्मच
  6. केक में फिलिंग के लिए
  7. पाइनएप्पल के टुकड़े 1 कप
  8. स्ट्राबेरी क्रश या टुकड़े 2 बड़े चम्मच
  9. आम के टुकड़े 1 बड़ा चम्मच
  10. केक सजाने के लिए
  11. 500 ग्राम व्हिप्पिंग क्रीम
  12. 5 खाली आइसक्रीम के कोन
  13. 1 कप कलर वाली चीनी या डेजर्ट शुगर
  14. गुलाबी रंग कुछ बूंदे
  15. सजावट के लिए स्प्रिंकल और चॉकलेट बॉल्स
  16. 4 वेफर बिस्किट
  17. चीनी का पानी केक सोक करने के लिए

निर्देश

  1. सर्वप्रथम हम वनीला स्पॉन्ज बनाएंगे , ओवन को 180 डिग्री पर 10 मिनट के लिए गरम करने रखे।
  2. दो 9 इंच के चौकोर केक टिन को चिकना करके उस पर मैदा छिड़के और एक तरफ रखे।
  3. एक बड़े बर्तन में अंडे डाल कर बीटर से फेटे।
  4. अब इस मिश्रण में चीनी डाल कर तब तक फेटे जब तक कि मिश्रण क्रीम जैसा ना हो जाये।
  5. इसमे वैनिला एसेंस मिलाये और फेटे।
  6. जब अंडा चीनी का मिश्रण स्टिफ पीक पर आ जाये मतलब बर्तन को उल्टा करने पर भी मिश्रण ना गिरे तब उसमें थोड़ा थोड़ा मैदा मिलाते जाए और बिल्कुल हल्के हाथ से या स्पैचुला की मदद से मिक्स करें।
  7. तैयार बेटर को दो 9इंच के केक टिन में डाले और 180 डिग्री पर 25 मिनट के लिए बेक करे।
  8. केक बेक होने के बाद उसे कमरे के तापमान पर ठंडा करें और कुछ देर ढककर फ्रीज में रख दे।
  9. तब तक केक को सोक करने के लिए सिरप बना ले। सिरप बनाने के लिए आधा कप पानी मे आधा कप चीनी मिलाकर एक उबाल लगवाए और गैस बंद करके पानी ठंडा होने दे।
  10. केक डेकोरेट करने की सारी सामग्री एक जगह रख ले।
  11. अब व्हिप्पिंग क्रीम में थोड़ा सा गुलाबी रंग मिलाकर क्रीम तैयार करे।
  12. अब केक स्पॉन्ज को फ्रीज से निकाले और दोनों केक्स को 2-2 लेयर में चाकू की मदद से काट ले।
  13. मतलब अब आपके पास 4 केक की लेयर्स है।
  14. सबसे पहले एक लेयर शीट पर रखे। उस पर चीनी वाला पानी छिड़के।
  15. केक पर क्रीम लगाए और एकसार फैला दे। क्रीम के ऊपर कटे हुए अन्नानास के टुकड़े डाले और दूसरे केक की लेयर से ढक दे।
  16. फिर दूसरी केक की लेयर पर भी मीठा पानी छिड़के, क्रीम और अन्नानास के टुकड़े लगाए। और तीसरी केक की लेयर से ढक दे।
  17. अब पूरे केक को क्रीम से अच्छे से ढक दे।
  18. अब हमारे पास केक की सिर्फ 1 लेयर बाकी है। उसे 4 बराबर चौकोर टुकड़ो में काट ले।
  19. अब वापस हमारे पास केक की 4 लेयर हो गयी।
  20. अब क्रीम से ढके हुए केक पर बीचोबीच केक की एक लेयर रखे उस पर पानी छिड़के। क्रीम लगाए और स्ट्राबेरी के टुकड़े रखे।
  21. दूसरे केक की लेयर से ढके। केक की लेयर पर भी पानी छिड़के, क्रीम लगाए, स्ट्राबेरी रखे और तीसरी केक की लेयर रखे।
  22. अब इस छोटे केक को भी पूरी तरह से क्रीम से ढके।
  23. अब आखिर में हमारे पास केक की एक लेयर बची है। इसे भी 4 बराबर चोकोर टुकड़ो में काटे।
  24. और स्ट्राबेरी केक के बीचोबीच 1 लेयर रखे पानी छिड़के, क्रीम और आम के टुकड़ फैलाये।
  25. दूसरी लेयर पर भी पानी छिड़के, क्रीम और आम के टुकड़े रखे।
  26. तीसरी लेयर से ढके और क्रीम से ढक दे।
  27. अब आइसक्रीम के कोन के ऊपर क्रीम लगाएं, और उसे रंगीन/डेजर्ट चीनी में लपेट लें। इसी तरह से 5 कोन तैयार करे।
  28. 4 कोन सबसे नीचे वाले केक के कोनो पर रखे और एक कोन सबसे ऊपर वाले केक पर।
  29. वेफर बिस्कुट से दरवाजे और खिड़किया बनाये और बाकी डेकोरेशन के सामान से मनचाहे या फ़ोटो में दिए अनुसार सजाये।
  30. आपकी राजकुमारी का महल तैयार है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Tripti Bhatia
Jul-06-2017
Tripti Bhatia   Jul-06-2017

very beautiful!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर