होम / रेसपीज़ / Makai rava dhokla

Photo of Makai rava dhokla by Zulekha Bose at BetterButter
818
3
0.0(2)
0

Makai rava dhokla

Aug-05-2017
Zulekha Bose
5 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Makai rava dhokla रेसपी के बारे में

ढोकला बहुत ही प्रसिद्ध गुजराती व्यंजन है , ज्यादा कर इसे लोग बेसन से बनाते हैं लेकिन मैंने इसे स्वास्थ्य के लिए और लाभकारी बनाने के लिए मक्कई के रवे का इस्तेमाल किया है ज्यादातर लोग इसे सुबह नाश्ते में या शाम को चाय के साथ खाते हैं , इसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • अन्य
  • गुजराती
  • भाप से पकाना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • लो कैलोरी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 1 कप मकाई का रवा (कार्न मील)
  2. 1/4 कप बेसन का आटा
  3. 1/2 कप दही
  4. 2 बड़े चम्मच तेल
  5. 1 कप पानी य जरूरत अनुसार ढोकले का मिश्रण तैयार करने के लिए
  6. 1 बड़ा चम्मच अदरक और हरी मिर्ची पेस्ट
  7. 1 छोटी चम्मच चीनी
  8. 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  9. 1 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
  10. 1/2 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
  11. 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हरी धनिया पत्ती
  12. 1 नींबू का रस
  13. नमक स्वादानुसार
  14. 1 चुटकी हींग
  15. तड़के के लिए -
  16. 1 छोटा चम्मच तेल
  17. 1 छोटी चम्मच राई या छोटी सरसों
  18. 2 हरी मिर्च बीच से चीरी हुई
  19. 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल
  20. 1 बड़ा चम्मच चीनी
  21. 1 कप पानी
  22. 1/2 नींबू का रस
  23. 2 बड़े चम्मच नारियल घिसा हुआ
  24. 10-12 करी पत्ते

निर्देश

  1. एक बड़ा और गहरा बर्तन लेकर उसमें मक्कई का रवा,बेसन ,चीनी ,नमक डाल दें |
  2. अब अदरक हरी मिर्च पेस्ट डालें |
  3. अब बेकिंग पाउडर, दही, हल्दी पाउडर, और हींग डाल दें |
  4. तेल डालकर अच्छे से सारी सामग्री मिला लें |
  5. फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर डोसे की तरह घोल तैयार कर लें |
  6. ध्यान रहे घोल में एक भी गुठली नहीं होनी चाहिए
  7. बारीक कटी हरी धनिया डाल कर मिला लें |
  8. स्टीमर में लगभग 1 से डेढ़ लीटर पानी डालकर चूल्हे पर उबलने को रख दें
  9. ढोकले की प्लेट को तेल लगाकर चिकना कर ले
  10. जब स्टीमर में पानी उबलने लगे उस समय एक कटोरी में नींबू का रस और सोडा मिलाकर ढोकले के घोल में डालकर हल्के हाथों से चम्मच की मदद से मिला लें |
  11. अब तुरंत बिना समय बेकार किए ढोकले की चिकनी थाली में पेस्ट को डाल दें |
  12. ढक्कन बंद करके 15 से 20 मिनट के लिए पकने दें |
  13. 18 मिनट के बाद ढक्कन खोलकर देखिए ढोकला फूलकर डबल हो जाएगा ,चाकू की नोक ढोकले के बीच में डालकर चेक कीजिए , जब साफ निकले तो समझ लिजिए ढोकला तैयार है |
  14. चूल्हा बंद कर दें |
  15. कड़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल गरम करके नींबू चीनी ,नारियल और पानी के अलावा बाकी सारी तड़के की सामग्री गरम तेल में डाल ले
  16. अच्छी खुशबू आने तक फ्राई करें उसके बाद एक कप पानी डालें, चीनी और नींबू का रस भी डाल दें, चीनी पूरी तरह घुल जाने तक पका लें |
  17. तड़के की सारी सामग्री तैयार ढोकले में ऊपर से डालकर 10 मिनट आराम करने को रख दें |
  18. 10 मिनट बाद खाने के लिए ढोकला परोस ले, आप इसे हरी चटनी या लाल चटनी या शहद के साथ भी खा सकते हैं |

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anju Patel
Nov-14-2017
Anju Patel   Nov-14-2017

Nice

Anmol Batra
Aug-08-2017
Anmol Batra   Aug-08-2017

Tasty as well as healthy...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर