होम / रेसपीज़ / Schezwan muthiya

Photo of Schezwan muthiya by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
1855
9
0.0(1)
0

Schezwan muthiya

Sep-09-2017
JYOTI BHAGAT PARASIYA
5 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Schezwan muthiya रेसपी के बारे में

देसी संग विदेशी , है ना मजेदार ?

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • गुजराती
  • शैलो फ्राई
  • तलना
  • स्नैक्स
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. १ १/२ कप किसी हुई लौकी
  2. १/२ कप गेहू का आटा
  3. १/२ कप बेसन
  4. १/२ कप सूजी
  5. १/२ कप बारीक कटी हरी धनिया
  6. नमक स्वादानुसार
  7. १/२ चम्मच हल्दी पाउडर
  8. १ १/२ चम्मच अदरक लहसुन व हरी मिर्च पेस्ट
  9. १ चम्मच धनिया पाउडर
  10. १ टीस्पून जीरा पाउडर
  11. १ टीस्पून मीठा सोडा
  12. १ चम्मच सफेद तिल
  13. १/२ चम्मच नींबू रस
  14. २ चम्मच तेल
  15. तड़के की सामग्री
  16. २ चम्मच तेल
  17. १/२ चम्मच राई
  18. १/२ चम्मच साबुत जीरा
  19. ४ से ५ करी पत्ता
  20. १ चम्मच सफेद तिल
  21. २ चम्मच शेजवान सॉस

निर्देश

  1. सर्व प्रथम लौकी को किस ले।
  2. अब एक्स्ट्रा का पानी निकाल ले।
  3. अब एक बाउल में मुठिया की सारी सामग्री एक एक कर के मिलाते जाए और रोटी के आटे से थोड़ा नरम आटा लगा ले, यदि आटा नरम लगे तो ओर थोड़ा सूखा आटा मिला दे।यदि सख्त लगे तो लौकी का पानी मिला दे।
  4. अब एक बड़े बर्तन में ३ कप पानी उबाल ने रखे।
  5. अब एक जाली वाला बर्तन ले।
  6. बर्तन को तेल लगा कर चिकना कर ले।
  7. अब आटे को चार हिस्सो में बांट ले।
  8. अब हथेली में थोड़ा तेल लगा ले।
  9. अब एक हिस्से को उठा कर हथेली से रोल का शेप दे।
  10. सारे रोल्स को इसी तरह बना कर जाली वाले बर्तन में थोड़ी थोड़ी दूरी पे सेट करे।
  11. अब उबलते हुए पानी के ऊपर बर्तन रख कर ढक दे , और २० मिनट के लिए पकाएं।
  12. २० मिनट बाद छुरी से चेक करें , यदि छुरी साफ निकले तो समजे मुठिया पक गयी है।
  13. अब मुठिया को ठंडा होने दे।
  14. ठंडा होने के बाद थोड़ी मोटाई में काट ले।
  15. अब कड़ाई में तेल गरम करे।
  16. अब राई जीरा करीपत्ता व तिल डाल कर भून लें।
  17. अब मुठिया डाले।
  18. अंत मे शेजवान सॉस डाल के ५ मिनट के लिए शैलो फ्राई कर ले।
  19. आपकी शेजवान मुठिया बन कर तैयार है।
  20. गरमा गरम चाय कॉफी के साथ आनंद ले।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Premila Solanki
Sep-09-2017
Premila Solanki   Sep-09-2017

Ye Gujarati item h isme thoda sa dahi aur thoda sa gud mila o to aur yummy test aayega......

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर