होम / रेसपीज़ / Malai chamcham

Photo of Malai chamcham by Anjali Valecha at BetterButter
1696
4
0.0(1)
0

Malai chamcham

Sep-29-2017
Anjali Valecha
5 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • त्योहारी
  • पश्चिम बंगाल
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 5

  1. छेने के लिए
  2. 1/2 लीटर गाढ़ा दूध
  3. 2 छोटे चम्मच विनेगर
  4. 1 छोटा चम्मच मैदा
  5. कुछ केसर के धागे गर्म दूध मे भिगोए हुए
  6. चाशनी के लिए
  7. 1 कप चीनी
  8. 2 कप पानी
  9. 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  10. मलाई के लिए
  11. 1 छोटा चम्मच घी
  12. 1/4 कप दूध
  13. 2 छोटे चम्मच ताज़ी मलाई
  14. 1/2 कप मिल्क पाउडर
  15. 1 बड़ा चम्मच पिसी हुई चीनी
  16. लपेटने के लिए
  17. 1/4 कप सूखा नारियल पाउडर
  18. कुछ कटे हुए पिस्ते

निर्देश

  1. छेना बनाने के लिए दूध उबाल लें , और उसमें केसर डाल लें|
  2. उबलने के बाद गैस बंद कर लें और उसमें विनेगर डाल लें , और हिलाते रहें जब तक छेना अलग हो जाए |
  3. छेने को मलमल के कपड़े में छान लें और पानी से अच्छे से धो लें|
  4. आधे घंटे तक नल पर लटका के रखें ,जब तक की पानी पूरा निकल जाए | पर ध्यान रखें ज्यादा सूखा न हो|
  5. फिर छेने को एक परात में निकालकर उसमें मैदा डालकर लगभग 10 मिनट तक हाथ के तले से मिक्स करें जब तक थोड़ा चिकना हो जाए और तेल छोड़ने लगे
  6. अब इस छेने से अंडाकार पेडे़ बनाएं ,और रख लें|
  7. तब तक एक बड़े बर्तन में चीनी और पानी डालकर उबाल लें, छोटी इलायची पाउडर भी डाल लें|
  8. अब गैस को मध्यम आँच पर करके उसमें छेने के पेडे़ डालकर ढक कर 10-15 मिनट तक पकाएँ|
  9. पक गए हैं कि नहीं देखने के लिए, पेडे़ को पानी में डालें, अगर वह डूब जाता है तो वह पक गया है |
  10. गैस बंद करके पेड़ों को निकाल कर ठंडा होने रख दें|
  11. मलाई बनाने के लिए एक पैन में घी डाल लें, फिर इसमें दूध और ताज़ी मलाई डाल लें|
  12. मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें |
  13. पिसी हुई चीनी डालकर मिला लें और तब तक हिलाते रहें , जब तक सब एकसार हो जाए|
  14. गैस बंद करके इसे ठंडा कर लें |
  15. छेने के पेड़ों को बीच मे से काट लें , और मलाई बीच में डालकर बंद कर लें|
  16. सूखे नारियल पाउडर में लपेट कर ऊपर से पिस्ते के टुकड़ों से सजा कर परोसें |

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Amrisha Vohra
Oct-04-2017
Amrisha Vohra   Oct-04-2017

Lajawaab...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर