होम / रेसपीज़ / Vegetable chij paneer chila( hommed chilla sos ke sath)

Photo of Vegetable chij paneer chila( hommed chilla sos ke sath) by Shital Sharma at BetterButter
889
11
0.0(1)
0

Vegetable chij paneer chila( hommed chilla sos ke sath)

Nov-07-2017
Shital Sharma
180 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. २ कटोरी मूंग की दाल (बिना छिलकें वाली)
  2. ४,५ हरी मिर्च
  3. १ चुटकी सोडा
  4. नमक स्वादानुसार
  5. चीला सॉस बनानें कें लिऐ
  6. ४ टमाटर
  7. १ प्याज
  8. ८,९ लहसून की कलियां
  9. १ छोटा चम्मच जीरा
  10. ४,५ हरी मिर्च
  11. थोडी धनिया पत्ती
  12. नमक स्वादानुसार
  13. सॉस को छौकनें के लिऐ
  14. २ छोटा चम्मच तेल
  15. १/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  16. चीलें कें स्ट्फिंग कें लिए
  17. १ बड़ा प्याज बारीक कटा
  18. १ बड़ा टमाटर बारीक कटा
  19. १ बडी शिमला मिर्च बारीक कटी
  20. २०० ग्राम पनीर
  21. ५,६ चीज़ क्यूब
  22. १ बड़ा चम्मच चीलीफ्लेक्स
  23. नमक स्वादानुसार

निर्देश

  1. २ कटोरी मूंग दाल को पानी सें धोकर लगभग ३ घंटो के लिऐ पानी में भिगोकर रखे।
  2. ३ घंटो के बाद अतिरीक्त पानी निकालें , ४,५ हरी मिर्च दाल मूंग दाल को मिक्सी पॉट में पीस ले।
  3. इस तरह गाढा घोल तैयार करें , स्वादानुसार नमक, १ चुटकी सोडा डाल कर चीलें का घोल तैयार करे।
  4. चीला सॉस बनानें कें लिऐ ४ टमाटर, १ छोटा प्याज, ४,५ हरी मिर्च, १/२ छोटा चम्मच जीरा, ८,९ लहसून की कलियॉ, थोडा हरा धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक ले।
  5. इन्हे टुकड़ो में काट कर मिक्सी पॉट में पीस ले।
  6. इस तरह पेस्ट तैयार करे।
  7. अब एक पॅन में २ छोटा चम्मच तेल दाल कर गरम करे। गरम तेल में १/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर दाले।
  8. टमाटर, प्याज का पीसा पेस्ट दाले।
  9. २,३ मिनिट तेज़ ऑच पर उबाले जिससे मिश्रण में सें जादा का पानी सूख कर गाढा सॉस तैयार हो जाएं।
  10. फिर गैस बंद करे।चीला सॉस तैयार है।
  11. अब हम चीलें कें अंदर की स्टफिंग कें लिऐ कद्दुकस किया पनीर, बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च लेंगे।
  12. सभी पर थोडा स्वादानुसार नमक दाल दे।
  13. अब नॉन स्टीक पॅन को गरम करे।१ बडा चम्मच चीलें का मिश्रण दाले।
  14. चम्मच से गोल गोल घुमातें हुऐ मिश्रण को डोसे जैसा फैलाएं।
  15. इस तरह बड़ा चिला बनाएं।गॅस की ऑच धीमी करे।
  16. चीले कें उपर और किनारोे पर १ छोटा चम्मच तेल छिडकें।
  17. २ छोटा चम्मच चीला सॉस दाले।
  18. पूरे चीले पर सॉस फैला दे।
  19. चीलें पर सभी सब्जियां, पनीर डाले।
  20. कद्दुकस किया चीज़ डाले।
  21. १/२ छोटा चम्मच चीलीफ्लेक्स डाले।
  22. फिर चीलें को फोल्ड करे।
  23. इस तरह चीला तैयार हो गया है।
  24. पीजा़ कटर सें काटे।
  25. गरमागरम स्टफ चीलें को दही और चीला सॉस के साथ सर्व करे।
  26. यह हेल्थी, पौष्टीक चीला खानें में बहुत स्वादिष्ट लगता है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Amrisha Vohra
Nov-08-2017
Amrisha Vohra   Nov-08-2017

Bahut hi lajawaab.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर