होम / रेसपीज़ / Baked vada pav( no maida )

Photo of Baked vada pav( no maida ) by Kamal Thakkar at BetterButter
2016
8
0.0(2)
0

Baked vada pav( no maida )

Feb-21-2018
Kamal Thakkar
120 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Baked vada pav( no maida ) रेसपी के बारे में

ये स्वादिष्ट वड़ा पाव गेहू के आंटे से बने पाव में आलू का मसाला और चटपटी मुम्बई की चटनी लगाकर बनाया गया है।आप बिना किसी अपराध भाव के इसे खाये और खिलाये।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • महाराष्ट्र
  • बेकिंग
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. गेहू का आटा ३ कप
  2. एक्टिव ड्राई यीस्ट १ छोटा चम्मच
  3. दूध १/२ कप
  4. पानी १/२ कप
  5. नमक १ छोटी चम्मच
  6. शक्कर १ छोटा चम्मच
  7. आलू ८(उबले)
  8. तेल १ चम्मच
  9. राय १ छोटी चम्मच
  10. हींग १/४ छोटा चम्मच
  11. करी पत्ता ८-१०
  12. हल्दी १/२ छोटी चम्मच
  13. नमक स्वादानुसार
  14. अदरक मिर्च पेस्ट-१ चम्मच
  15. नारियल और लहसुन की सूखी चटनी २ बड़े चम्मच
  16. मक्खन १ बड़ा चम्मच+१ छोटा चम्मच

निर्देश

  1. पहले एक कप में पानी और दूध मिलाकर हल्का गरम करे।
  2. इसमे शक्कर और यीस्ट डालकर ढक दें , १० मिनट के बाद ईस्ट एक्टिव हो जाएगा , झाग जैसा दिखेगा।
  3. अब एक बड़े बर्तन में आटा और नमक छान लें, इसमे यीस्ट का मिश्रण डाल कर हल्के हाथ से आटा गुंथे।
  4. पहले आटा थोड़ा चिपचिपा लगेगा पर १०-१५ मिनट मसलने पर चिकना और नरम हो जाएगा।
  5. १ चम्मच मक्खन भी डाल दे मसलते समय, अब थोड़ा तेल लगाकर आंटे को ढक दे।
  6. इस बीच आलू का मसाला तैयार कर ले।एक कड़ाई में तेल ले।
  7. तेल गरम होने पर राई और हींग डाले।
  8. करी पत्ता और अदरक मिर्च का पेस्ट भी डाल दे , एक मिनट चला ले।
  9. अब हल्दी और उबले आलू डाल कर अच्छी तरह मिला ले।स्वादानुसार नमक डालें।
  10. आलू का मसाला तैयार है।इसे ठंडा होने दे।
  11. डेढ़ घंटे बाद आटा फूलकर दोगुना हो जाएगा।
  12. अब इस आंटे को धीरे से पंच करे और इसके छोटे गोले बना ले।
  13. मैंने ६० ग्राम के गोले बनाये हैं।
  14. ऐसे ही सारे गोले बना ले।
  15. अब एक गोले को हाथो से ही थोड़ा फैला ले।ध्यान रहे कि बीच का भाग पतला न हो,किनारो से ही फैलाये।
  16. अब इस पर १ छोटी चम्मच लहसुन की सूखी चटनी डाले।
  17. आलू के मसाले का छोटा गोल बनाकर रखे।
  18. ऊपर से थोड़ी और चटनी डाले।
  19. अब सब तरफ से गोले को बंद कर दे।सारे पाव ऐसे ही तैयार कर के बेकिंग ट्रे में रख दे।
  20. अब इन्हें ढंक कर २० मिनट रख दे ताकि ये वापस फूल जाए।इन पर दूध ब्रश कर दे।
  21. इन्हें प्रीहीटेड ओवन में १८० डिग्री में २५-२८ मिनट बेक करे।आपके गरमागरम बेक्ड वड़ा पाव बनकर तैयार हो जाएंगे।ओवन से निकलकर तुरंत मक्खन लगाए।
  22. अब इन्हें तली हुई हरि मिर्च और चटनी के संग खाये।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Jigna Jivani Manek
Mar-07-2018
Jigna Jivani Manek   Mar-07-2018

Nice

Shelly Sharma
Feb-23-2018
Shelly Sharma   Feb-23-2018

Thanks for sharing this recipe.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर