होम / रेसपीज़ / दावत ए इश्क़

Photo of DAWAT E ISHQ by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
796
9
0.0(0)
0

दावत ए इश्क़

Apr-26-2018
JYOTI BHAGAT PARASIYA
20 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

दावत ए इश्क़ रेसपी के बारे में

लाजवाब रेसिपी

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • मुख्य डिश
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. ग्रेवी की सामग्री
  2. ३ चम्मच बटर
  3. १ चम्मच साबुत जीरा
  4. १ प्याज़ बारीक कटी
  5. ३ टमाटर की प्यूरी
  6. १ बारीक कटी शिमला मिर्च
  7. ३ चम्मच बारीक कटी बीन्स
  8. १/३ कप ग्रेडेड पनीर
  9. ३ चम्मच मटर
  10. १ चम्मच अदरक,लहसुन और मिर्च पेस्ट
  11. ३ चम्मच काजु पेस्ट
  12. १/२ चम्मच गर्म मसाला
  13. १/२ चम्मच किचन किंग मसाला
  14. १ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पावडर
  15. १ चम्मच धनिया पाउडर
  16. १/२ चम्मच कसूरी मेथी
  17. नमक स्वादनुसार
  18. बारीक कटी हरी धनिया
  19. १/२ चम्मच नींबू रस
  20. टिक्की की सामग्री
  21. २ मध्यम आकार के उबले और मैश किये हुए आलु
  22. १/२ कप ग्रेटेड पनीर
  23. २ चम्मच चावल का आटा
  24. २ चम्मच कॉर्नफ्लोर
  25. १ चम्मच सफेद तिल
  26. १/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  27. १ चम्मच धनिया पाउडर
  28. १/२ चम्मच गरम मसाला
  29. १ टीस्पून साबुत जीरा
  30. १ टीस्पून चाट मसाला
  31. नमक स्वादनुसार
  32. बारीक कटा हरा धनिया
  33. तेल तलने के लिये
  34. अन्य सामग्री
  35. बड़ा टमाटर कट्स लगाया हुआ
  36. सजावट के लिए
  37. १ चीज क्यूब
  38. बारीक कटा हरा धनिया

निर्देश

  1. टिक्की बनाने की विधि
  2. एक बडा बाउल ले।
  3. टिक्की की सारी सामग्री को एक एक कर के मिला ले।
  4. अच्छे से मिक्स कर ले।
  5. यदि मिश्रण ज्यादा नरम लगे तो हल्का सा चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर मिला सकते है।
  6. हाथली में तेल लगा कर टिक्की का शेप दे।
  7. पेन में तेल डाल कर टिक्की को शैलो फ्राई कर ले।(आप चाहे तो डीप फ्राई भी कर सकते है)।
  8. टिक्की को किचेन टॉवल में निकाल ले।
  9. आपकी टिक्की बन कर तैयार है।
  10. ग्रेवी बनाने की विधि
  11. सर्व प्रथम कड़ाई में बटर गरम करने रखे।
  12. अब जीरा डालें
  13. प्याज को डाल कर सुनहरा रंग आने तक भून लें।
  14. अब अदरक,लहसन,मिर्च पेस्ट, शिमला मिर्च,मटर,बिन्स डाल कर ५ मिनट ढक्कन लगा कर पका लें।
  15. सब्जिया सॉफ्ट होने के बाद अब काजु पेस्ट व टोमेटो प्यूरी डाल कर बटर अलग होने तक पका लें।
  16. अब धनिया पाउडर,किचन किंग मसाला,गरम मसाला व कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल कर १ मीनट के लिये भून लें
  17. आवश्यकतानुसार पानी डाल कर ५ मिनट पका लें।
  18. ग्रेटेड पनीर,कसूरी मेथी, नमक,धनिया व नीम्बू रस डाल कर मिला ले।
  19. आपकी ग्रेवी बन कर तैयार है इसे एक किनारे रख दे।
  20. कैसे करे सर्व
  21. एक बड़ी सर्विंग प्लेट ले।
  22. मध्य भाग में टोमेटो रखे।
  23. अब कट्स लगाए हुए हिस्सों में टिक्की सेट करे।
  24. अब टोमेटो के आसपास ग्रेवी फैला दे।
  25. ऊपर से ग्रेटेड चीज व धनिया डाल कर सजा ले।
  26. आपकी दावत ए इश्क़ बन कर तैयार है।
  27. आप इसे जीरा राइस,बटर नान या परांठे के साथ गरमा गरम सर्व करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर