Home / Recipes / Cheese kottambari moru moru open dosa

Photo of Cheese kottambari moru moru open dosa by Zulekha Bose at BetterButter
1335
2
0.0(0)
0

Cheese kottambari moru moru open dosa

May-28-2017
Zulekha Bose
960 minutes
Prep Time
20 minutes
Cook Time
5 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Cheese kottambari moru moru open dosa RECIPE

मोरू मोरू डोसा रेगुलर डोसा से ज़्यादा सुनहरा, करारा और स्वादिष्ट होता है यह डोसा तमिलनाडु मे बहुत पॉपुलर है, बच्चे इसे बहुत पसंद करते हैं, मोरू मोरू डोसा को और भी बच्चों का पसंदीदा स्वादिस्ट नास्ता बनाने के लिए मैने इसमें चीज़, कोत्तमबरी(धनिया पत्ती), टमाटर का अचार का उपयोग किया है |

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Everyday
  • South Indian
  • Pan fry
  • Blending
  • Breakfast and Brunch
  • Healthy

Ingredients Serving: 5

  1. १ गिलास रोज़ खाने वाला चावल   
  2. १ गिलास इडली चावल (पार बॉयल्ड राइस)
  3. १ गिलास पतला पोहा 
  4. १/२ गिलास उड़द दाल
  5. १/४ गिलास तुअर दाल
  6. १/२ छोटी चम्मच मेथी दाना
  7. १/२ छोटा चम्मच सोडा
  8. १ छोटा चम्मच नमक
  9. पानी जरूरत अनुसार डोसा बैटर पीसने के लिए
  10. डोसा टॉपिंग -
  11. अमूल चीज़ आवश्यकतानुसार
  12. हरी धनियां कटी हुई आवश्यकतानुसार
  13. टमाटर का अचार या  टमाटर की  चटनी आवश्यकतानुसार
  14. तेल डोसा बनाने के लिए

Instructions

  1. दाल, पोहा, चावल ,मेथी दाना तीन चार पानी से धोकर ,६-८ घंटे भिगोकर रख दें |
  2. भिगोई हुई चना दाल और उड़द दाल मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर महीन पीस लें |
  3. थोड़ा पानी डालकर भिगोए हुए चावल,इडली चावल और पोहा अलग -अलग पीस कर एक साथ मिला लें |
  4. पिसी दाल और पीसा चावल का मिश्रण एक साथ चम्मच से अच्छे से मिलाकर खमीर उठने के लिए किसी गरम स्थान पर ८-१० घंटे के लिए रख दें |
  5. १० घंटों के बाद खमीर उठे डोसा बैटर मे एक चम्मच नमक मिलाकर अच्छे से फेंट ले |
  6. तवे को चुल्हे पर तेज आंच पर गरम होने को रख दें
  7. तवे पर थोड़ा तेल डालकर कटी प्याज से तेल को फैलाकर तवे को चिकना कर लें एेसा करने से डोसा तवे पर नही चिपकेगा |
  8. आंच मध्यम कर तवे पर एक चम्मच भरकर डोसा बैटर डाल लें |
  9. चम्मच से मिश्रण (डोसा बैटर) को गोल गोल घुमाकर पतला फैला लें, ऊपर से एक चम्मच तेल डोसे के चारो तरफ और किनारों पर फैला लें |
  10. डोसा जब आधा पक जाए तब 1/2 चम्मच टमाटर का अचार फैला लें |
  11. ऊपर से अमूल चीज कद्दूकस करके डाल दें |
  12. ऊपर से कटी हुई धनिया पत्ती डाल दें |
  13. एक बार फिर चीज को कद्दूकस करके धनिय पत्ती के ऊपर डाल लें |
  14. चीज के पिघलने तक डोसा धीमी आंच पर कुरकुरा सुनहरा सेंक लें|
  15. डोसे को सिर्फ एक ही तरफ सेंकना है |
  16. धीरे से डोसे को चारों तरफ से कलछी से उचकाकर तवे से प्लेट पर उतार लें |
  17. ये लीजिए आपका चीज कोत्तमबरी ओपन डोसा तैयार है |

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE