Home / Recipes / Strawberry Chocolate Swissroll

Photo of Strawberry Chocolate Swissroll by Honey Lalwani at BetterButter
1338
5
0.0(0)
0

Strawberry Chocolate Swissroll

Jul-05-2017
Honey Lalwani
15 minutes
Prep Time
10 minutes
Cook Time
6 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Veg
  • Easy
  • Kids Recipes
  • Indian
  • Baking
  • Chilling
  • Dessert
  • Egg Free

Ingredients Serving: 6

  1. मैदा 1/2 कप
  2. बेकिंग पाउडर 1/4 चम्मच
  3. बेकिंग सोडा 1/8 चम्मच
  4. तेल 2 टेबलस्पून
  5. दही 2 टेबलस्पून
  6. कोको पाउडर 1 टीस्पून
  7. स्ट्रॉबेरी क्रश 2 टीस्पून
  8. पानी आवश्यकता अनुसार
  9. चॉकलेट गनाश या न्यूट्रेल्ला 1 बड़ा चम्मच
  10. चोकोलेट चिप्स 1 चम्मच
  11. वनीला एसेंस आधा चम्मच

Instructions

  1. मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाकर छान लें और एक तरफ रखे।
  2. 1 छोटी कटोरी में 1 टीस्पून दही, 1 टीस्पून चीनी, और 1 टीस्पून तेल मिलाकर फेटे। इसमे 1 टेबलस्पून मैदा और कोको पाउडर डाल कर मिक्स करें और जरूरत अनुसार पानी डाल कर घोल बनाये।
  3. तैयार बेटर को पाइपिंग बैग में भरे।
  4. बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाए।
  5. बटर पेपर पर तैयार किये हुए चॉकलेट बेटर से मनचाही डिज़ाइन बनाये। मैंने दिल की शेप बनाने की कोशिश की है। (फ़ोटो देखे)
  6. इस शीट को 10 मिनट फ्रिज में रखे।
  7. बाक़ी बची दही, तेल और चीनी को मिलाकर फेटे।
  8. उसमे मैदा का मिश्रण मिलाये और मिक्स करें।
  9. स्ट्रॉबेरी क्रश मिलाये और मिक्स करें। जरूरत अनुसार पानी मिलाये।
  10. वैनिला एसेंस मिलाये और केक का बेटर तैयार करर।
  11. अब फ्रीज में रखी ट्रे बाहर निकाले उस पर स्ट्राबेरी वाला मिश्रण डाले और स्पैचुला की मदद से अच्छे से फैलाये।
  12. तैयार केक ट्रे को पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री पर 10 मिनट के लिए बेक करे।
  13. तैयार केक को बाहर निकाले। और बड़ी सावधानी से किचन टॉवल या किसी मोटे कपड़े पर पलट दे।
  14. टॉवल को हल्के हाथों से रोल करे। और इस रोल किये हुए केक को 1 घंटे के लिए फ्रीज में रखे।
  15. 1 घंटे बाद केक फ्रीज से निकाले उस पर न्यूट्रेल्ला या चोकोलेट गनाश फैलाये। चोकोलेट चिप्स फैलाये।
  16. और वापस रोल करे।
  17. 10 मिनट के लिए फ्रीज में रखे और काट कर ठंडा सर्व करे।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE