Home / Recipes / Sweet Fruit Bread

Photo of Sweet Fruit Bread by Honey Lalwani at BetterButter
3374
7
0.0(0)
0

Sweet Fruit Bread

Aug-04-2017
Honey Lalwani
180 minutes
Prep Time
35 minutes
Cook Time
8 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Veg
  • Easy
  • Everyday
  • Indian
  • Baking
  • Breakfast and Brunch
  • Egg Free

Ingredients Serving: 8

  1. मैदा 400 ग्राम (2-1/2 कप)
  2. कस्टर्ड पाउडर 2 टेबलस्पून
  3. चीनी 5 टेबलस्पून
  4. नमक आधा टीस्पून
  5. एक्टिव ड्राई यीस्ट 7 ग्राम (1 टेबलस्पून से थोड़ा कम)
  6. टूटी फ्रूटी आधा कप
  7. पानी 250 मिलीलीटर
  8. दूध 2 चम्मच
  9. तेल 2-3 टेबलस्पून

Instructions

  1. एक कटोरी में 50 मिलीलीटर गुनगुना पानी लेकर उसमे 1 टेबलस्पून चीनी और यीस्ट डाल कर मिक्स करे। और ढक कर 10 मिनट के लिए रख दे।
  2. 10 मिनट में यीस्ट एक्टिवेट हो जाएगा।
  3. एक बड़े कटोरे में मैदा,कस्टर्ड पाउडर, नमक और 4 टेबलस्पून चीनी डाल कर मिक्स करें।
  4. मैदा के मिश्रण के बीच मे एक कुआं बनाये उसमे एक्टिवेट किया हुआ यीस्ट का मिश्रण डाले और अच्छे से मिक्स करें।
  5. बचे हुए गुनगुने पानी से आटा गूंथ लें।
  6. शुरू में आटा काफी ज्यादा मुलायम और चिपचिपा होगा।
  7. इस आटे को 8-10 मिनट तक गुंथे। बीच बीच मे थोड़ा थोड़ा तेल और मैदा भी डालते जाए और गुंथे।
  8. जब आटा चिपकना बंद हो जाये तब इसे किसी तेल लगे हुए कटोरे में डाल कर अच्छे से ढककर किसी गरम जगह पर 2 घंटे के लिए रख दे।
  9. 2 घंटे बाद आप देखेंगे कि आटा आकार में फूलकर दुगना हो गया हैं।
  10. आटे को कटोरे से निकाल कर किचन टॉप पर रखे।
  11. थोड़ा सा मैदा छिड़के और आटे को पंच करते हुए गुंथे।
  12. आटे में टूटी फ्रूटी मिलाये और आटा गुंथे।
  13. तैयार आटे को चिकनाई लाये ब्रेड बनाने के सांचे में डाले और ब्रश की मदद से दूध लगाए।
  14. 1 घंटे बाद आटा दुबारा से आकार में दुगुना हो जायेगे।
  15. अब आटे के ऊपर ब्रश की सहायता से अच्छे से दूध लगाए।
  16. औऱ 200 डिग्री पर पहले से गरम ओवन में 30 -35 मिनट के लिए बेक करे।
  17. ब्रेड बेक होने के बार इस पूरी तरह से ठंडा होने दे।
  18. फिर स्लाइस काटे और सर्व करे।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE