Home / Recipes / Stuffed batata vada

Photo of Stuffed batata vada by Zulekha Bose at BetterButter
436
4
0.0(0)
0

Stuffed batata vada

Sep-17-2017
Zulekha Bose
10 minutes
Prep Time
25 minutes
Cook Time
3 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Kids Recipes
  • Maharashtra
  • Boiling
  • Frying
  • Sauteeing
  • Snacks
  • Healthy

Ingredients Serving: 3

  1. आलू के मिश्रण के लिए-
  2. 3 कप उबले और भर्ता किए हुए आलू
  3. 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  4. 1 मुट्ठी हरी धनिया बारीक कटी हुई
  5. नमक स्वादानुसार
  6. तड़के के लिए सामग्री-
  7. 2 बड़े चम्मच तेल
  8. 1 छोटा चम्मच जीरा
  9. 6 से 8 कड़ी पत्ते
  10. 2 बारीक कटी हरी मिर्ची
  11. 1 छोटी चम्मच अदरक बारीक कटी हुई
  12. 4 लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई
  13. 2 चुटकी हींग
  14. 1 प्याज बारीक कटी हुई
  15. बेसन के घोल के लिए सामग्री-
  16. 1 कप बेसन
  17. 2 बड़े चम्मच चावल का आटा
  18. 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  19. 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  20. 1/4 चम्मच खाने का सोडा
  21. 1 कप पानी बेसन के घोल के लिए
  22. 2 बड़े चम्मच गरम तेल
  23. बटाटा वड़ा स्टफिंग(भरावन)के लिए-
  24. 5 बड़े चम्मच किशमिश और काजू
  25. 6 बड़े चम्मच अनार के दाने
  26. 3 बड़े चम्मच कसा हुआ चीज
  27. 1 मुट्ठी बारीक कटी हरी धनिया पत्ती
  28. 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  29. परोसने के लिए कुछ तली हरी मिर्चें
  30. परोसते समय स्टफ्ड (भरे हुए)बटाटा वड़ों के ऊपर से छिड़के के लिए-
  31. 2 चुटकी चाट मसाला
  32. 2 चुटकी लालमिर्च पाउडर
  33. तलने के लिए तेल

Instructions

  1. आलू अच्छे से धोकर 3 -4 सिटी लगाकर कुकर में उबाल लें , छिलका उतारकर भर्ता कर लें |
  2. एक कढ़ाई में तेल गर्म कर तड़के की सारी सामग्री जैसे राइ,जीरा,हींग,कटी लहसुन की कलियाँ ,हरी कटी मिर्चें,कटी अदरक,करी पत्ते,कटी प्याज मध्यम आंच में डालकर फ्राई कर ले |
  3. ध्यान रहे तड़का जले नहीं |
  4. तड़के की सारी भुनी सामग्री उबले हुए आलू के मिश्रण में डाल दें |
  5. आलू के मिश्रण में हल्दी नमक और धनिया पत्ती भी मिला लें |
  6. सारी सामग्री अच्छे से मिलाकर बराबर भाग में बांट लें |
  7. आलू के मिश्रण के हर एक भाग को हाथों से दबा कर गोलाकार रूप देखकर हथेली के बीच में रखकर चपटा कर ले |
  8. एक बड़े और गहरे बर्तन में बेसन के घोल की सारी सामग्री डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें |
  9. एक बर्तन में बटाटा वड़ा भरावन की सारी सामग्री डालकर मिक्स कर ले |
  10. आलू के मिश्रण के एक भाग को हथेली में रखकर स्टफिंग को बीच में रखकर चारों तरफ के किनारों को ऊपर उठाकर स्टफिंग को आलू के मिश्रण से बंद कर फिर से गोलाकार रूप दें |
  11. अब आलू के मिश्रण के स्टफ्ड गोले को बेसन के घोल में अच्छे से लपेट (डिप ) लें |
  12. कड़ाई में तेल गरम कर बटाटा वड़ा मध्यम आंच में सुनहरा तल लें |
  13. स्टफ्ड बटाटा वड़ा कलछी की मदद से टिश्यू पेपर पर निकाल ले |
  14. गरमागरम तैयार स्टफ बटाटा वडे़ बची हुई भरावन के साथ और तली हुई हरी मिर्ची के साथ प्लेट में परोस ले,ऊपर से चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें |
  15. आप चाहें तो इसे हरी चटनी और टोमेटो सॉस के साथ भी परोस सकते हैं |

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE