Search

Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / जानिए सलाद खाने का सही तरीका और सलाद खाने के फायदे (Health Benefits of Salad)

health benefits of salad

जानिए सलाद खाने का सही तरीका और सलाद खाने के फायदे (Health Benefits of Salad)

Himanshu Pareek | अप्रैल 13, 2023

सलाद है हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी, पर क्या आप जानते हैं सलाद खाने का सही तरीका?

गर्मी का मौसम आने पर हमारे लिए घर से बाहर अपने आप ही लॉकडाउन लग जाता है, क्योंकि बाहर चिलचिलाती धूप पड़ती है। इस मौसम में मेहनत वाला काम करने से अधिक थकावट हो जाती है, ऐसे में शरीर को अतिरिक्त पोषण की आवश्यकता होती है। कई लोगों को गर्मियों के मौसम में निर्जलीकरण की समस्या का सामना भी करना पड़ता है।

ऐसे में विशेषज्ञ नियमित रूप से पोषण से भरपूर सलाद का सेवन करने की सलाह देते हैं। हालांकि जब तक आप सलाद खाने का सही तरीका नही जानेंगे,  इसके संपूर्ण लाभ आप प्राप्त नही कर सकते। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे सैलेड बनाने का तरीका और साझा करेंगे आपसे सलाद खाने के टिप्स। आइये जानते हैं विस्तार से।

सलाद खाने के फायदे (Health Benefits of Salad)

 

Health Benefits Of Salad

 

सलाद बनाने और खाने के सही तरीके समझने से पहले सलाद के फायदे जान लेना आवश्यक है। सलाद का सेवन चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों के अनुसार बहुत लाभकारी माना जाता है। प्रमुख रूप से सलाद खाने के फ़ायदे वज़न कम करने, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर में आवश्यक मिनरल्स की आपूर्ति करने में होते हैं। इसके अलावा सलाद खाने के निम्न फायदे होते हैं।

1. पाचन तंत्र सुधारता है सलाद:

सलाद का सेवन करने से हमारे शरीर में फाइबर की आपूर्ति होती है। इससे शरीर में पाचन रसों का प्रवाह बढ़ता है, और पाचन तंत्र मजबूत होता है। सलाद के नियमित सेवन से कब्ज़, दस्त व एसिडिटी जैसे रोग समाप्त हो जाते हैं।

2. शीतलता प्रदान करता है सलाद:

सलाद तेल व मसालों के बिना बनाया जाता है। इसमें अधिकतर ठंडी तासीर की ताज़ी पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे शरीर में विटामिन तत्वों के साथ-साथ पानी की आपूर्ति भी हो जाती है।

3. भूख बढ़ाता है सलाद:

कई लोगों को भूख खुलकर नहीं लगती। ऐसे में ग्रीन सलाद नींबू डालकर भोजन के पहले खाने से लाभ होता है। कटी हुई मूली व प्याज़ पर नींबू व नमक डालकर खाने से भी भूख अच्छी लगती है।

4. डाइटिंग के लिए अच्छा है सलाद:

कुछ लोग वज़न कम करने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते हैं। ऐसे में वे पूरी तरह से भोजन का त्याग न करके भूख लगने पर सलाद का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में अतिरिक्त कैलोरी भी नहीं बढ़ती और पौष्टिक तत्वों की आपूर्ति भी हो जाती है।

5. त्वचा की खूबसूरती के लिए सलाद:

सलाद में इस्तेमाल की जाने वाली हरी सब्जियां विभिन्न विटामिन तत्वों व एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। शरीर में इन तत्वों की आपूर्ति से त्वचा चमकदार व नम बनती है, तथा सूरज की भीषण गर्मी से बची रहती है।

हमारे स्वास्थ्य के लिए सलाद के ढेर सारे फायदे होते हैं, पर ये फ़ायदे तभी प्राप्त होंगे जब हमें सैलिड बनाने का सही तरीका पता होगा। तो आइए जानते हैं कि सलाद में क्या-क्या खाना चाहिए?

सलाद में क्या-क्या खाना चाहिए?

Salad Ingredients

 

सलाद खाने का उद्देश्य शरीर में आवश्यक खनिज व विटामिन तत्वों की आपूर्ति कर शरीर को अतिरिक्त पोषण प्रदान करना होता है। इसलिए सलाद में उन सब्जियों व फलों को शामिल करना चाहिए जिनमें भरपूर मिनरल्स, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स व अन्य पोषक तत्व मौजूद हों। प्रमुख रूप से ये सभी चीजें हरी-पत्तेदार सब्जियों में मिल जाती हैं। तो आइये जानते हैं कि सलाद में क्या-क्या होना चाहिए।

1. चुकंदर:

चुकंदर (Beetroot) सलाद में शामिल करने के लिए बेहतरीन सब्जी है। विभिन्न खनिज तत्वों के साथ चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, बी1 व बी2 इत्यादि पाए जाते हैं। चुकंदर का सेवन रक्तचाप नियंत्रित करने, ऊर्जा बढ़ाने और मांसपेशियों को मजबूत करने में लाभदायक होता है।

2. खीरा अथवा ककड़ी:

गर्मियों में सलाद खाते समय अपनी प्लेट में खीरा व ककड़ी को अवश्य शामिल करें। इनमें विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, तथा इन दोनों में ही पानी भी प्रचुरता में होता है। खीरे व ककड़ी में कैलोरी भी अधिक नही होती तथा घुलनशील फ़ाइबर मौजूद होता है।

इस प्रकार शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति करते हुए खीरा वज़न घटाने में सहयोगी होता है। कई लोगों के मन में प्रश्न रहता है कि क्या रात में खीरा खाना चाहिए, तो आपको बता दें कि विशेषज्ञ दिन के समय खीरा खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि खीरा पचने में समय लेता है और रात के समय आपकी नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है।

3. मूली:

मूली को सलाद में खाना काफ़ी लाभदायक रहता है। यह शरीर में पित्त रस को बढ़ाकर पाचन संबंधी समस्याओं का समाधान करती है। इससे आंतों की समस्या, भूख कम लगना व अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।

4. प्याज़:

आयुर्वेद में कच्चा प्याज औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। प्याज़ में विटामिन सी, आयरन व अन्य खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है तथा ऊतकों की मरम्मत भी करता है।

5. पत्तेदार सब्जियां:

सलाद में पत्तेदार सब्जियों को आवश्यक रूप से शामिल करें। पालक, पुदीना, ब्रॉकली, पत्तागोभी व अन्य हरी सब्जियां विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स व विभिन्न खनिज तत्वों की खान होती हैं, जो कि शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ गंभीर बीमारियों से भी बचाती हैं।

सैलेड बनाने का तरीका:

सलाद खाने का सही तरीका

 

सैलेड बनाना बहुत ही आसान है। एक हेल्दी सलाद तैयार करने के लिए सबसे पहले उपलब्ध सब्जियों की पहचान करें। कोशिश करें कि सलाद में खीरा, चुकंदर, प्याज़, मूली व अन्य पत्तेदार सब्जियों को शामिल किया जा सके। इसके बाद निम्न विधि से सलाद तैयार करें।

 

  • सभी उपलब्ध सब्जियों को अच्छे से धो लें।
  • धुली हुई सब्जियों को एक स्वच्छ बर्तन में निकालकर छील लें।
  • इसके बाद सभी सब्जियों को उनके आकार के हिसाब से गोलकाटें।
  • सभी सब्जियों को एक साथ मिला लें।
  • सब्जियों पर हल्का सा सेंधा नमक अथवा काला नमक छिड़क दें। समुंद्री सफेद नमक के प्रयोग से बचें।
  • स्वाद बढ़ाने के लिएकटी हुई सब्जियों पर ऊपर से नींबू का रस छिड़क दें।
  • हेल्दी सलाद तैयार है।

सलाद खाने का सही तरीका (Salad eating tips)

एक हेल्दी सलाद बनाने के बाद आवश्यक है कि उसका पूर्ण पोषण प्राप्त करने के लिए उसे उचित समय व उचित तरीके से खाया भी जाएं। सलाद का सेवन करते समय निम्न बातों का ध्यान रखें।

  • सलाद का सेवन खाने से लगभग 20 मिनट पहले कर लें, क्योंकि कच्चे व पके भोजन को एक साथ पकाना शरीर के लिए आसान नहीं होता।
  • फल व सब्जियों को एक साथ मिलाकर सलाद न बनाएं।
  • सलाद में स्वाद बढ़ाने वाले चाट मसाले, ऑलिव ऑयल, सिरका, व नमक आदि मिलाने से परहेज़ करें।
  • इससे सलाद के पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं।
  • सादा सलाद बेहतर होता है।
  • भोजन के साथ फलों के सलाद का सेवन न करें।
  • इससे रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ सकता है।
  • सलाद का सेवन रात के खाने में कम से कम करें।
  • इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  • हमेशा ताज़ा सलाद का ही सेवन करें।
  • बारिश व गर्मी के मौसम में बहुत देर से कटी हुई सब्ज़ियां न खाएं।

 

 

 

 

सलाद का पोषण शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है, बस हमें सलाद खाने का सही तरीका पता होना चाहिए। इस आर्टिकल में हमने आपसे सलाद के फायदे, सलाद बनाने की विधि और सलाद का सेवन करने के टिप्स साझा किए। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइये, साथ ही इसे शेयर कीजिये अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।

 

यह जरूर पढ़िए:

Pasta Salad Recipe: इंटरनेट पर पास्ता सलाद की रेसिपी को क्यों किया जा रहा सर्च, जानें वज़ह

Raw Papaya Salad Recipe: ऐसे बनाएं कच्चे पपीते का सलाद; Nutritionist Anjali Mukerjee

जानिए शेफ़ अमृता रायचंद की वायरल थाई पपीता सलाद रेसिपी कैसे होती है तैयार

10 Amazing Summer Food Tips in Hindi- गर्मी के खाद्य पदार्थो के टिप्स

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (1)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *