Home / Recipes / Narangi chana dal aur suji ke santre

Photo of Narangi chana dal aur suji ke santre by Zulekha Bose at BetterButter
3059
10
0.0(0)
0

Narangi chana dal aur suji ke santre

Apr-28-2017
Zulekha Bose
120 minutes
Prep Time
30 minutes
Cook Time
10 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Festive
  • Indian
  • Roasting
  • Pressure Cook
  • Freezing
  • Dessert

Ingredients Serving: 10

  1. ११/२ कप चना दाल                                                                                                                 
  2. २ कप पानी
  3. १ कप देसी घी   
  4. ११/२ कप दूध 
  5. १/४ कप सूजी भुनी हुई 
  6. १ १/२ कप चीनी 
  7. १/२ कप मावा    
  8. १५-२० काजू
  9. १०-१२ बादाम
  10. १ छोटी चम्मच इलाइची पाउडर                 
  11.  नारंगी रंग जरूरत अनुसार
  12.  हरा रंग जरूरत अनुसार
  13. २०-२५ लौंग

Instructions

  1. चने की दाल को पानी से धोकर साफ़ कर लीजियेपानी में भिगोकर २-४ घंटे के लिए रख दीजिये |
  2. दो घंटे बाद दाल को कुकर में ११/२ कप पानी डालकर २ से ३ सीटी आने तक उबाल लीजिये ,ठंडा करके बिना पानी के दरदरा पीस लें |
  3. कढ़ाई में थोड़ा घी गरम कर लीजिये ,उसमें इलाइची पाउडर और पिसी हुई दाल को घी में डालिये  कलछी से लगातार चलाते हुए भूनिये |
  4. थोड़ा थोड़ा घी डालकर दाल का हल्का रंग बदल जाने तक लगातार चलाते हुए भून लीजिये |
  5. कढ़ाई में दूध डालकर दाल को ६-८ मिनट तक पका लीजिये |
  6. घी में भुनी सूजी, दूध में पक रही दाल में डालकर पका लीजिये,कलछी से चलाते हुए तब तक पका लीजिये जब तक सारा दूध, सूजी और दाल सोख न ले l
  7. अब कढ़ाई में मावा,चीनी,बचा हुआ इलाइची पावडर, कटे हुए सूखे मेवे (काजूऔर बादाम) डालकर ६-१० मिनट तक मध्यम आंच में लगातार कलछी से चलाते हुए पकाइये |
  8. जब पिसी चना दाल,सूजी,मावा का मिश्रण एकसाथ इकठ्ठा होने लगे और कढ़ाही के किनारोंमें घी दिखने लगे इस समय चना दाल हलवा तैयार है हलवे मे जरूरत अनुसार नारंगी रंग मिला लीजिए |
  9. लेकिन हमें बर्फी या लड्डू बनाने के लिए बचा हुआ आधा कप घी डालकर थोड़ा और भूनना है |
  10. अब बर्फी या लड्डू बनाने के लिए बचा हुआ घी थोड़ा थोड़ा डालकर तब तक भूनना है जब तक दालऔर सूजी का मिश्रण घी में भुनकर फूल न जाएऔर दानेदार न दिखने लगे ,
  11. थोड़ा सा मिश्रण दो ऊँगली में लेकर चेक कीजिये अगर मिश्रण ऊँगली में न चिपके तो समझ लीजियेकी मिश्रण लड्डू बनाने के लिए तैयार है इस समयमिश्रण से अच्छी खुसबू आने लगेगी |
  12. लड्डू बनाने के लिए दाल और सूजी का मिश्रण तैयार हो जाने पर मिश्रण का ३/४ भाग एक बर्तन में निकाल लीजिये ,बाकी १/४ भाग में हरा रंग मिला लीजिये |
  13. अब नारंगी रंग के ३/४भाग से टेनिस की बॉल के आकार के लगभग  २२-२५ नारंगी गोले बना लीजिये ,हरे रंग के भाग से पत्तियॉ बना लीजिये |
  14. लौंग की मदद से हरी पत्तियों को चनादाल और सूजी से तैयार संतरों में लगा दीजिए .लीजिए आपकी स्वादिष्ट और मनमोहक 'नारंगी चने की दाल और सूजी से बने संतरे' मिठाई के रूप मे तैयार हैं |
  15. आप इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर एक हफ्ते तक इनका मजा जब चाहे उठा सकते है |

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE