Home / Recipes / dahi bade (no fry)

Photo of dahi bade (no fry) by Anjali Valecha at BetterButter
427
7
0.0(0)
0

dahi bade (no fry)

May-09-2018
Anjali Valecha
240 minutes
Prep Time
15 minutes
Cook Time
5 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Veg
  • Easy
  • Everyday
  • North Indian
  • Snacks
  • Gluten Free

Ingredients Serving: 5

  1. १/२ कटोरी उड़द दाल
  2. १/२ कटोरी मूँग दाल
  3. स्वादानुसार नमक
  4. चुटकी बेकिंग सोडा
  5. १/२ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  6. १/४ कप भीगी हुई किशमिश
  7. तेल , आवश्यकतानुसार
  8. १ १/२ कप दही
  9. १ बड़ा चम्मच पिसी हुई चीनी
  10. ४ बड़े चम्मच इमली की चटनी
  11. १ बड़ा चम्मच ज़ीरा पाउडर
  12. १ बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  13. धनिया पत्ता , सजाने के लिए

Instructions

  1. मूँग दाल और उड़द डाल को ३-४ घंटे तक भिगो कर रख दें।
  2. भीगने के बाद, पानी से धो कर मिक्सी में डाल लें।
  3. थोड़े पानी के साथ एक घोल बना लें।
  4. इस घोल में नमक, काली मिर्च पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिला लें।
  5. अप्पे पैन में एक बूँद तेल डाल कर सभी खानों में थोड़ा घोल डाल लें।
  6. बीच में किशमिश के १-२ दाने डाल लें।
  7. अप्पे पैन को ढक लें ।
  8. एक तरफ़ से पकने पर पलटा कर दूसरी तरफ़ भी एक बूँद तेल डालकर पका लें।
  9. सभी बड़ों को निकाल कर गुनगुने पानी में ५ मिनट छोड़ दें।
  10. तब तक दही में पिसी हुई चीनी मिला लें।
  11. बड़ों को हथेली से दबा कर पानी निचोड़ लें और दही में डाल लें।
  12. ऊपर से इमली की चटनी, काला नमक और बाक़ी सूखे मसाले डाल लें।
  13. धनिया पत्ता से सजा कर ठंडा करके परोसें।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE