Photo of Kathal masala by Neelima Rani at BetterButter
735
12
0.0(1)
0

Kathal masala

May-10-2017
Neelima Rani
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • डिनर पार्टी
  • भारतीय
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. कटहल - ५००ग्राम
  2. प्याज - 3.
  3. टमाटर - 4.
  4. अदरक - १" टुकड़ा
  5. लहसुन - ४-५ कलिया
  6. धनिया पाउडर - चम्मच
  7. हल्दी - १/२ चम्मच
  8. हरि मिर्च - 2.
  9. लाल मिर्च पाउडर -१/२ चम्मच
  10. नमक - स्वादानुसार
  11. तेल - २चम्मच
  12. जीरा - १चम्मच
  13. हींग - १चुटकी
  14. तेल - तलने के लिए

निर्देश

  1. कटहल को धो कर छोटे टुकड़ों में काट लें।
  2. एक कड़ाही में तेल गरम करे और कटहल को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
  3. प्याज, लहसुन और अदरक को छील, काट कर मिक्सर में थोड़ा पानी डाल कर पीस लें।
  4. टमाटर और हरी मिर्च को एक साथ पीस लें।
  5. कुकर में २ चम्मच तेल गरम करे, हींग, जीरा डालें।
  6. प्याज का पेस्ट डाल कर, धीमी आंच पर तली छोड़ने तक भूने।
  7. टमाटर का पेस्ट डाले, सारे मसाले और नमक डालें, तेल छोड़ने तक मसाले को भून लें।
  8. अब कटहल डाल कर अच्छे से मिलाएं, १कप पानी डाल कर ढक्कन लगाकर २-३ सीटी लगाएँ।
  9. प्रेशर निकलने पर कुकर खोले, अगर थोड़ा पानी राह गया हो तो गैस पर रख कर सुखा ले।
  10. हरे धनिये से सजा कर गरमागरम परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Ashima Yadav
Nov-01-2017
Ashima Yadav   Nov-01-2017

Love it.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर