Home / Recipes / Sorse banta dem/sarson ke grevi men ande

Photo of Sorse banta dem/sarson ke grevi men ande by Zulekha Bose at BetterButter
1900
8
0.0(0)
0

Sorse banta dem/sarson ke grevi men ande

Aug-03-2017
Zulekha Bose
0 minutes
Prep Time
25 minutes
Cook Time
2 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Sorse banta dem/sarson ke grevi men ande RECIPE

बंगाल के हर घर में लोग बड़े चाव से चावल के साथ सोरसे बांटा डीम का आनंद उठाते हैं ,बहुत ही हेल्दी और झटपट तैयार हो जाती है,खाने में भी बहुत स्वादिस्ट होती है|

Recipe Tags

  • Non-veg
  • Easy
  • Others
  • West Bengal
  • Shallow fry
  • Pan fry
  • Blending
  • Side Dishes
  • Healthy

Ingredients Serving: 2

  1. 4 अंडे उबले हुए
  2. 4 बड़े चम्मच तेल(सरसों का हो तो और अच्छा)
  3. 1 छोटी चम्मच पन्च फोरन(पाँच खड़े मसालों का मिश्रण-सौंफ, जीरा ,कलौंजी ,मेथी दाना ,सरसों,सारे मसाले बराबर मात्रा में मिला लें)
  4. 2 टमाटर बारीक कटे हुए
  5. 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  6. नमक स्वाद अनुसार
  7. हरी धनिया पत्ती जरूरत अनुसार
  8. 1/2 कप य जरूरत अनुसार पानी
  9. सरसों के पेस्ट के लिए-
  10. 2 बड़े चम्मच सरसों का पाउडर
  11. 1 बड़ा चम्मच खसखस के दाने
  12. 3 कलियां लहसुन की
  13. 3 हरी मिर्चें
  14. 1/4 कप गुनगुना पानी

Instructions

  1. एक चौथाई कप गुनगुने पानी में सरसों का पाउडर, खसखस के दाने, हरी मिर्च और लहसुन डालकर 10 मिनट के लिए भिगो दें |
  2. एक बर्तन मे पानी और 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर अंडों को तेज आंच में 6 से 7 मिनट के लिए अच्छे से उबाल लें |
  3. अंडों को उबालने के बाद ठंडे पानी में डालकर ठंडा कर लें |
  4. 10 मिनट के बाद भीगी हुई सरसों और खसखस को मिक्सी के जार में डालकर महीन पीस लें |
  5. अंडों के छिलके उतार लें |
  6. टमाटर को बारीक काट ले |
  7. कढ़ाई में 4 चम्मच तेल डालकर तेजआंच में गरम कर लें तेल गरम होने के पश्चात अंडों को एक चौथाई छोटी चम्मच हल्दी डालकर मध्यम आंच में हल्का तलकर बाहर नीकाल लें |
  8. . अब उसी कढ़ाई में एक छोटी चम्मच पंच फोरन डालकर अच्छी खुशबू आने तक भून लें अब बारीक कटे टमाटर डाल दें |
  9. स्वादानुसार नमक और 1/4 छोटी चम्मच हल्दी डालकर टमाटर को तेज आंच में अच्छे से पकाकर गला ले |
  10. अब सरसों और खसखस का महीन पेस्ट कढा़ई में डाल दें |
  11. सरसों और खसखस की ग्रेवी को पके हुए टमाटरों में कलछी चलाते हुए तेज आंच में तब तक पकाएं जब तक कड़ाई के किनारों में तेल ना दिखने लगे |
  12. सरसों का पेस्ट अच्छे से पकने के बाद 1/2 कप य अपने अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर एक उबाल आने तक ग्रेवी पका लें |
  13. अब तले हुए अंडों को सरसों की ग्रेवी में डाल कर 2-3 मिनट के लिए पका लें |
  14. लीजिए आपकी बंगाल की खास सोरसे बांटा डीम यानी सरसों की ग्रेवी में अंडे की सब्जी खाने के लिए तैयार है|
  15. कढ़ाई से निकालकर अंडों को दो हिस्सों में बराबर चाकू की मदद से काट लें |
  16. प्लेट में पहले ग्रेवी को डालें ऊपर से अंडों को सजा ले फिर अंडो के ऊपर से गरमागरम ग्रेवी डालें धनिया पत्ती से सजाकर गरमा-गरम चावलों के साथ परोसें |

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE