Home / Recipes / Pani poori

Photo of Pani poori by Sanuber Ashrafi at BetterButter
744
6
0.0(0)
0

Pani poori

May-05-2018
Sanuber Ashrafi
20 minutes
Prep Time
15 minutes
Cook Time
4 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Pani poori RECIPE

सबका मनपसंद गोलगप्पा/पानी पूरी अपने जमशेदपुर स्टाईल में।

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Everyday
  • Indian
  • Snacks

Ingredients Serving: 4

  1. सूजी - 1 कप
  2. मैदा - 1/2 कप
  3. तेल - 2 छोटी चम्मच
  4. बारीक कटी हरी धनिया पत्ती - 1/2 कप
  5. बारीक कटी पुदीने की पत्ती - 1/4 कप
  6. इमली का रस - 2 चम्मच
  7. हरी मिर्च - 2
  8. भुना जीरा -1 चम्मच
  9. नमक - स्वादानुसार
  10. चाट मसाला - 2 चम्मच
  11. चीनी - 2 चम्मच
  12. पानी - 4 कप
  13. उबले आलू - 3
  14. उबला हुआ सफ़ेद मटर - 1/2 कप
  15. प्याज़ - 1 (बारीक कटी हुई)
  16. लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  17. ज़ीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  18. तेल - तलने के लिए

Instructions

  1. धनिया और पुदीना के पत्तों को पानी में धो ले और साफ कर ले।
  2. पानीपुरी का पानी तैयार करने की सारी सामग्री इकट्ठी करे।
  3. इमली और खजूर को बीज निकाल के थोड़ी देर भिगो दें।
  4. मिक्सर में इमली, खजूर, धनिया पत्ती, पुदीना, हरी मिर्च डाल के पीस लें।
  5. अब उसमें चीनी, चाट मसाला, नमक और पानी मिला कर थोड़ी देर फ्रिज में रख दें।
  6. एक बड़े कटोरे में मैश किए हुए आलू, उबले मटर, बारीक कटी प्याज़, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला पाउडर, हरा धनिया और नमक लें।
  7. एक चम्मच से उन्हें अच्छे से मिलाएं। मसाला तैयार है।
  8. आटा और सूजी को एक बर्तन में निकाल कर अच्छी तरह मिला लें।
  9. गुनगुने पानी और तेल की सहायता से पूरी जैसा आटा गूथ लें।
  10. गूंथे हुये आटे को ढक कर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये।
  11. आटे से बड़ी लोई बनाइये, इस लोई को 10-12 इंच के व्यास में बेल लीजिये।
  12. एक ढक्कन की सहायता से गोल गोल जितने भी गोल गप्पे कट सके काट लीजिये, गोले निकाल कर प्लेट में रखिये।
  13. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये।
  14. एक एक पूरी को तेल में डालिये और इन्हें कलछी से तेल में थोड़ा दबा कर फुलायें, फूलने पर इन्हें दोनों ओर से धीमी गैस पर तलिये।
  15. सारी पूरी इसी तरह तल कर प्लेट में निकाल लीजिये।
  16. एक पूरी ले और उसकी ऊपरी सतह पे चम्मच से या अपने हाथ से हल्के से एक बड़ा छेद करे।
  17. अब एक-एक करके सारी पूरियों में मसाला डालकर पानी में डुबोकर मजा उठाये।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE