Home / Recipes / Gud ka gond

Photo of Gud ka gond by Parul Jain at BetterButter
1514
4
0.0(0)
0

Gud ka gond

Dec-10-2017
Parul Jain
15 minutes
Prep Time
5 minutes
Cook Time
10 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Everyday
  • Indian
  • Simmering
  • Frying
  • Dessert
  • Healthy

Ingredients Serving: 10

  1. गुड़ - १/२ किलो
  2. देसी घी ( गुड़ में डालने के लिए) - २ बड़े चम्मच
  3. अजवाइन - १/२ चम्मच
  4. सोंठ - १ चम्मच
  5. गोंद - २० ग्राम
  6. मखाने - १ कटोरी
  7. खरबूजे की गिरी - २० ग्राम
  8. काजू - १०
  9. बादाम - १०
  10. मूंगफली की गिरी - २०
  11. मेवा तलने के लिए देसी घी
  12. सजाने के लिए कटा पिस्ता

Instructions

  1. सर्वप्रथम खरबूजे की गिरी को १ चम्मच घी डालकर चटकाएं। और एक थाली में निकाल लें।
  2. मखाने घी में या तो तल लें या २ चम्मच घी डालकर भून लें। भूनने के बाद मखानो को बारीक काट लें या क्रश कर लें।
  3. काजू , बादाम व मूंगफली की गिरी को थोड़े से घी के साथ भून लें। काजू व बादाम को भूनने के बाद बारीक काट लें।
  4. गोंद को पहले थोड़ी देर धूप में सुखा लें और घी में तल लें। सारी मेवा को तलकर या भूनकर एक थाली में निकालते जाये।
  5. अब गुड़ को कूटकर थोड़ा चूरा कर लें। एक थाली पर चिकनाई लगाकर रखें।
  6. एक कढ़ाई में २ चम्मच देसी घी गरम करें अजवाइन डालकर चटकाएं। अब इसमें १ चम्मच सोंठ डालकर भूने ।
  7. अब इसमें गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघला लें
  8. गुड़ के पिघलते ही गैस बंद कर दें और इसमें तली मेवा डालकर घोट दें।
  9. अच्छे से मिक्स करें
  10. अब पहले से चिकनाई लगी थाली में ये मिश्रण पलट दें।
  11. थाली थपककर मिश्रण को एकसार कर दें।
  12. उपर कटे पिस्ते से सजावट करें।
  13. तेज़ चाकू से कट के निशान डालें। और जमने के लिए रख दें
  14. ये बहुत जल्दी जम जाता है। जमने के बाद तेज़ चाकू से पीस काट लें।
  15. ये सबको बहुत पसंद आता है। बनाकर सबको खिलाएं।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE